फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement

सुर्खियां: आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु; अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के मतदान; मैक्सवेल ने लिया संन्यास

Tue, 03 Nov 2026 05:18 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

आज मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे चक्रवात मुरासु की, जिसने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पराली और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण हवा जहरीली हो रही है और अगले तीन दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका है। उधर, अमेरिका में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को जेल में चेहरा काटने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसमें पांच कैदियों पर आरोप लगे हैं। वहीं, यूक्रेन में रूस के हमलों से भारी तबाही मची है। राहत केंद्रों और शेल्टर पर बमबारी में 24 लोगों की मौत की खबर है, जबकि परमाणु हमले की अफवाह से भी चिंता बढ़ गई है। खेल जगत में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दबंगों पर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन और एक गर्भवती महिला से मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगा है। उधर, ब्रिटेन में स्थायी निवास के नियमों को लेकर भारतीयों को राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कलह गहराती जा रही है। सांसद आगा रुहुल्ला के इस्तीफे की अटकलों और 25 विधायकों की बगावत के दावे से उमर सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंचकुला में बच्ची से मारपीट के मामले में स्कूल प्रशासन और एक छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में विस्फोट के बाद आग लग गई और धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। भारत और वियतनाम के बीच उच्चस्तरीय बैठक में व्यापार, सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाने पर रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की सराहना की। मनोरंजन जगत में निर्देशक संजय गुप्ता की पत्नी ने पैपराजी से खास अपील की है और बेटी के वायरल वीडियो पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
चक्रवात मुरासु तट से टकराया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) लगातार हालात की निगरानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा: पराली-वाहनों के धुएं से बढ़ी मुसीबत, अगले 3 दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
जहरीली हुई दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला
मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होते ही सोमवार को दिल्ली की हवा एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई। राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने में पड़ोसी राज्यों के 19 जिलों से आने वाले प्रदूषकों और वाहनों के धुएं की प्रमुख भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब को जेल में चेहरा काटने की धमकी, पांच कैदियों पर धमकाने का आरोप

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा और आफताब महरौली के एक फ्लैट में सहमति संबंध में रहते थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आफताब ने मई 2022 में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। आरोप है कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन में रूस का कहर: राहत केंद्र और शेल्टर पर बरसाए बम, 24 लोगों की मौत; फैली परमाणु हमले की अफवाह

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस के हवाई हमले में यूक्रेन के राहत केंद्र और शेल्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं, साइबर हमले के बाद दोनों देशों में परमाणु हमले और अन्य खतरों के फर्जी अलर्ट भेजे गए। पढ़ें पूरी खबर...

ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा: ऑस्ट्रेलिया को तीन बार बनाया चैंपियन, जानें उनका करियर

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 14 साल के करियर में उन्होंने 286 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7226 रन बनाए और 136 विकेट हासिल किए। आइए उनके करियर पर नजर डालते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

फतेहपुर में दबंगों की गुंडई: राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन और गर्भवती महिला को पीटा, आरोपियों ने की फायरिंग

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
राज्यमंत्री की बहन पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर में मलवां थाना क्षेत्र के समशाही सुल्तानपुर गांव में रविवार शाम को एक पड़ोसी युवक को बचाने पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी और गर्भवती  महिला को हमलावरों ने पीट दिया।पढ़ें पूरी खबर...

यूके में स्थायी निवास नियम: गृह मंत्रालय के फैसले से भारतीयों को लाभ, केयर वर्कर पर शबाना महमूद का रुख क्या?

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
शबाना महमूद, ब्रिटेन की गृह मंत्री - फोटो : X @ukhomeoffice
ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने केयर वर्कर के लिए स्थायी निवास के नियमों में बदलाव किया है। अब कोविड महामारी के बाद देश की सेवा करने वाले केयर वर्कर 5 साल में स्थायी निवास के लिए पात्र होंगे। यह फैसला हजारों भारतीयों को लाभ पहुंचाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

एनसी में महासंग्राम: सांसद आगा रुहुल्ला दे सकते हैं इस्तीफा, 25 विधायकों की बगावत से उमर सरकार पर कितना संकट?

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
क्या गिर जाएगी उमर अब्दुल्ला की सरकार? - फोटो : अमर उजाला
कद्दावर नेता मुबारक गुल अपना अगला कदम बुधवार को आगे बढ़ाएंगे। 25 विधायकों के अलग राह पकड़ने का अल्टीमेटम पहले ही दे चुके हैं। सोमवार को जम्मू संभाग में पीर पंजाल और चिनाब क्षेत्र के पांच विधायकों के इस्तीफे की अटकलों ने सियासी बाजार और गरमा गया। पढ़ें पूरी खबर...

पंचकूला स्कूल हिंसा मामला: बच्ची के साथ मारपीट के बाद स्कूल प्रशासन और छात्र पर केस दर्ज, हालत में सुधार

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
पीड़ित बच्ची के चाचा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पंचकुला स्थित एक निजी स्कूल परिसर के भीतर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने किंडरगार्टन (केजी) की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर गंभीर मारपीट की। घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर...

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
विशाखापत्तनम की रिफाइनरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विशाखापत्तनम की एचपीसीएल रिफाइनरी में सोमवार को सल्फर पिच टैंक में आग लग गई। दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-वियतनाम: एनएसए डोभाल ने शीर्ष मंत्रियों के साथ की बैठक; व्यापार के साथ-साथ सुरक्षा और मजबूत संबंध पर जोर

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
वियतनाम दौरे पर एनएसए डोभाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत के एनएसए अजित डोभाल ने वियतनाम के शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात कर सुरक्षा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने 55 साल पुराने रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर...

नौसैनिकों का पराक्रम: समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर बचाए गए, रक्षा मंत्री ने नौसेना को दी बधाई

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों से अगवा मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजिनी' के 20 चालक दल सदस्यों को 48 घंटे के अभियान में बचाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पराक्रमी नौसेना और वायु सेना के समन्वय की सराहना की। पढ़ें पूरी खबर...

संजय गुप्ता: निर्देशक की पत्नी की पैपराजी से खास अपील; बेटी के वायरल वीडियो पर भी तोड़ी चुप्पी

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
संजय गुप्ता-अनु लेखी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी अनुराधा ने एक बयान जारी किया है।  उन्होंने मीडिया से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपनी बच्चों को मीडिया की गैरजरूरी नजरों से दूर रखने की भी गुजारिश की है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: आज होंगे मतदान, प्रतिनिधि सभा की 435 और सीनेट की 35 सीटों के लिए वोटिंग

Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement
अमेरिका मध्यावधि चुनाव - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका में जनता मौजूदा सरकार के फैसलों से नाराज बताई जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप की साख दांव पर है। मध्यावधि चुनाव से पहले उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष (डेमोक्रेट्स) की जीत होगी तो वे 'मिस्टर वीटो' बनने में हिचकिचाएंगे नहीं। गौरतलब है कि आज प्रतिनिधि सभा की 435 और सीनेट की 35 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। इस चुनाव पर दुनियाभर की नजरें टिकीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed