फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   2,220 pensioners in Mandi have not obtained online life certificates.

Mandi News: मंडी में 2,220 पेंशनरों ने नहीं बनवाए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
2,220 pensioners in Mandi have not obtained online life certificates.
मंडी। जिले के 2,220 पेंशनरों ने अभी तक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं। जिला कोषागार कार्यालय मंडी में यह सुविधा शुरू हो गई है। जिले के कुल 32,432 पेंशनरों में से 30,212 प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं। विभाग ने शेष पेंशनरों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन


जिला कोषाधिकारी परीक्षित मिन्हास ने बताया कि ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान आधार कार्ड और पेंशन संबंधी दस्तावेजों में दर्ज नाम की त्रुटियों का भी पता चलेगा। दोनों दस्तावेजों में नाम अलग होने या मिलान नहीं होने पर पेंशनर जिला कोषागार कार्यालय मंडी में संपर्क कर गलती ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में त्रुटियां समय रहते दुरुस्त करवाना जरूरी है, जिससे भविष्य में पेंशन संबंधी कार्यों में परेशानी न हो। ऑनलाइन प्रक्रिया से पेंशनरों के रिकॉर्ड का सत्यापन भी आसान होगा और धोखाधड़ी की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed