{"_id":"6ae1eef94acd9b76da05551e","slug":"liberty-house-dominates-in-volleyball-sarika-takes-the-top-spot-in-mehendi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219524-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वॉलीबॉल में लिबर्टी हाउस का दबदबा, मेहंदी में सारिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वॉलीबॉल में लिबर्टी हाउस का दबदबा, मेहंदी में सारिका अव्वल
विज्ञापन
झलवाण स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलों के शुभारंभ पर आकर्षक योगा करते विद्यार्छी। स
गुरुकुल स्कूल झलवाण में वार्षिक खेलों का आगाज, सौ से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलवाण में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ हुआ। स्कूल निदेशक विशाल अवस्थी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पहले दिन बैडमिंटन डबल्स, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। वॉलीबॉल में लिबर्टी हाउस ने ग्लोरी हाउस को 21-15, 21-18 और 21-15 के स्कोर से हराकर दबदबा बनाया। प्रतियोगिताओं में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
स्कूल कैप्टन हर्षित ने विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई। निदेशक विशाल अवस्थी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनसे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की सारिका ने पहला, स्माइली ने दूसरा तथा नव्या और कनिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। निदेशक विशाल अवस्थी ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती हैं।