{"_id":"6ae1e29588f6ca256f0e94af","slug":"markets-in-solan-are-abuzz-for-karwa-chauth-crowds-have-gathered-to-get-henna-mehndi-applied-solan-news-c-176-1-sln1016-183055-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: करवा चौथ को लेकर सोलन के बाजारों में रौनक, मेहंदी लगवाने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: करवा चौथ को लेकर सोलन के बाजारों में रौनक, मेहंदी लगवाने को लगी भीड़
Thu, 29 Oct 2026 12:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को लुभाने के लिए पार्लरों में लगाए ऑफर, कई जगह मेहंदी भी फ्री
मेहंदी का एक हाथ 250 से लेकर 1100 रुपये तक
कपड़े व ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं के लिए भी लगाए कई तरह के ऑफर
मेंहदी की खुशबू से महके बाजार, महिलाओं ने बनवाए पारंपरिक व अरेबिक डिजाइन
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। करवा चौथ को लेकर बुधवार को सोलन के बाजारों में खूब रौनक रही। त्योहार के लिए महिलाओं ने कपड़ों और ज्वेलरी की जमकर खरीदारी की। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए आर्टिस्टों के पास भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। कई महिलाएं सुबह ही अपने रोजमर्रा के काम निपटाकर मेहंदी लगवाने पहुंचीं। लंबी कतारों के चलते उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शहर के अलावा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंचीं।
अपर बाजार, चौक बाजार और लोअर बाजार में जगह-जगह अस्थायी रूप से मेहंदी लगाने के स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने पारंपरिक, अरेबिक, बेल और फूल-पत्तियों वाले डिजाइन पसंद किए। वहीं, नवविवाहित महिलाओं में ब्राइडल मेहंदी का खास क्रेज देखने को मिला।
अस्थायी रूप से मेहंदी लगाने पहुंचीं आर्टिस्ट प्रिया ने बताया कि वह हर साल करवा चौथ पर सोलन आती हैं। इस बार एक हाथ में बेल डिजाइन की मेहंदी लगाने के 200 रुपये और दोनों हाथों को पूरा भरने के 700 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चौक बाजार में मेहंदी लगा रहे आर्टिस्ट पवन और सचिन ने बताया कि सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। आम दिनों में दो आर्टिस्ट काम करते हैं, लेकिन त्योहार के चलते अतिरिक्त आर्टिस्ट बुलाने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के दौरान ही अच्छी कमाई होती है, इसलिए मेहंदी की दरों में 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बार डिजाइन के अनुसार मेहंदी लगाने के 250 से 1,100 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
ब्यूटी पार्लरों में भी स्पेशल ऑफर
करवा चौथ के मद्देनजर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं के लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। पार्लरों में गोल्ड, कोरियन ग्लास और डायमंड फेशियल 999 से 1,399 रुपये तक उपलब्ध हैं। वैक्सिंग के दाम 399 से 699 रुपये और फेस वैक्स के 249 रुपये से शुरू हैं।
वहीं, मेकअप के लिए 999 से 5,999 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ब्राइडल मेकअप के पैकेज 6,999 से 8,999 रुपये तक हैं। नेल एक्सटेंशन 699 से 799 रुपये और हेयर ट्रीटमेंट 699 से 3,999 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा पार्लरों की ओर से कई विशेष पैकेज भी पेश किए जा रहे हैं।