{"_id":"6ae5df42b9fd67e9eb0a5590","slug":"residents-of-naina-apartments-in-baddi-troubled-by-issues-concerning-roads-sanitation-and-stray-dogs-solan-news-c-176-1-ssml1044-183349-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के नैना अपार्टमेंट में सड़क, सफाई और लावारिस कुत्तों की समस्या से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के नैना अपार्टमेंट में सड़क, सफाई और लावारिस कुत्तों की समस्या से परेशान लोग
Sun, 01 Nov 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
शांति शर्मा ( कालोनी अभियान की फोटो)
काॅलोनियों का हाल अभियानभाग-11
लावारिस कुत्तों से लोग परेशान, अपार्टमेंट के बाहर लगे कूड़ों के ढेर
अपार्टमेंट को जाने वाला मार्ग खराब, खाली प्लाॅटो में भी झाड़ झंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के पॉश इलाके नैना अपार्टमेंट में प्लॉट धारक और निवासी बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। कॉलोनी में लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। वहीं, लावारिस कुत्तों के आतंक से बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा क्लब हाउस शुरू न होने और सफाई व्यवस्था की कमी को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है।
नैना अपार्टमेंट में कुल 128 प्लॉट हैं, जिनमें से करीब आधे पर मकान बन चुके हैं। वर्ष 2006 में अपार्टमेंट का निर्माण शुरू हुआ था और उसी दौरान सभी प्लॉट बिक गए थे। हालांकि, कई प्लॉट धारकों ने अभी तक निर्माण नहीं करवाया है। खाली प्लॉटों में झाड़ियां उग आई हैं, जिससे कॉलोनी की सुंदरता प्रभावित हो रही है। मुख्य सड़क पर लगे कूड़े के ढेर भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। कॉलोनी तक सीधी टेंपो सुविधा नहीं होने से लोगों को अतिरिक्त किराया देकर वाहन बुक करना पड़ता है।
इनसेट
लंबे समय से नहीं हुई सड़क की मरम्मत
अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी के उपप्रधान जोगा सिंह ने बताया कि कॉलोनी बनने के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इसके चलते जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इनसेट
खाली प्लॉटों में उगी झाड़ियां
सोसायटी की महासचिव शांति शर्मा ने कहा कि आधे से अधिक प्लॉट धारकों ने जमीन खरीदने के बावजूद मकान नहीं बनाए हैं। इससे खाली प्लॉटों में झाड़ियां उग आई हैं और कॉलोनी की सुंदरता प्रभावित हो रही है।
इनसेट
शुरू नहीं हुआ क्लब हाउस
कोषाध्यक्ष दीपिका कपूर ने बताया कि बिल्डर की ओर से कॉलोनी में क्लब हाउस बनाने और शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेरों को भी समस्या बताया।
इनसेट
लावारिस कुत्तों से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा
स्थानीय निवासी सतीश जैन ने कहा कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। इनके कारण बच्चे और बुजुर्ग अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं। उन्होंने बताया कि सीधी टेंपो सुविधा नहीं होने से भी लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
अपार्टमेंट के रखरखाव पर बिल्डर का ध्यान
बिल्डर की ओर से सड़क की मरम्मत करवाई जानी है, लेकिन कुछ लोग अभी मकान बना रहे हैं। निर्माण सामग्री लेकर आने वाले भारी वाहनों से नई सड़क को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए मकानों का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट के रखरखाव पर बिल्डर अपनी ओर से खर्च कर रहा है। क्लब हाउस का भवन तैयार है और अब केवल दरवाजे व खिड़कियां लगनी बाकी हैं। आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद को पत्र भी लिखा गया है। -सेवानंद, प्रबंधक, नैना अपार्टमेंट