पंचकूला के सरकारी स्कूल में छह साल की स्पेशल बच्ची पर आठ वर्षीय छात्र के हमले के मामले में हरियाणा सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
स्कूल पर बच्चों की सुरक्षा व देखभाल में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं, देर शाम बच्चे को जुवेनाइल जिस्टस बोर्ड के सामने पेश कर अंबाला के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर विरोध भी जताया।
2 of 12
Panchkula School Attack
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षा विभाग ने बच्ची की कक्षा इंचार्ज सिमरनजीत और हमला करने वाले छात्र की कक्षा इंचार्ज पूजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया को पत्र भेजा गया है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के निर्देश पर दो कमेटियां गठित की गई हैं। शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी 24 घंटे के भीतर व जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय कमेटी सात दिन में रिपोर्ट देगी।
3 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में स्कूल स्टाफ की जिम्मेदारी तय करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल होगी। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 28 अक्तूबर की घटना की परिस्थितियों, स्कूल में निगरानी व्यवस्था, तत्काल उठाए गए कदमों, सीसीटीवी और ड्यूटी रोस्टर का ब्योरा मांगा है।
4 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोग की अध्यक्ष त्रिप्ति हरिपाल श्योराण ने शनिवार को पीजीआई पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। बच्ची के चेहरे और नाक में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सरकार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। परिवार की सहायता के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
5 of 12
स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद मौके पर परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा तीन मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल
28 अक्तूबर को हुई इस घटना का सवा तीन मिनट का फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आठ वर्षीय छात्र पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटकता है। इसके बाद लात-घूंसों से हमला करता है। इस बीच में कई बार बाल पकड़कर घसीटता भी है। फिर ईंट और डस्टबीन से कई बार प्रहार करता है। बच्ची अचेत हो जाती है, फिर भी आरोपी छात्र उस पर हमला करता रहता है।