{"_id":"6ae1eace5a196ff8ec0170fd","slug":"sundaram-thakur-elected-president-of-the-cooperative-society-kapil-sharma-elected-vice-president-solan-news-c-176-1-sln1009-183089-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुंदरम ठाकुर सहकारी संघ के अध्यक्ष, कपिल शर्मा उपाध्यक्ष चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुंदरम ठाकुर सहकारी संघ के अध्यक्ष, कपिल शर्मा उपाध्यक्ष चुने
Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोलन जिला सहकारी विपणन उपभोक्ता संघ के सुदरम ठाकुर अध्यक्ष व कपिल शर्मा उपाध्यक्ष बने :स्त्रोत
जिला के सभी नौ जोन के निदेशकों ने लिया चुनाव में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सोलन जिला सहकारी विपणन उपभोक्ता संघ के चुनाव में धर्मपुर जोन के सुंदरम ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और कंडाघाट जोन के कपिल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में जिले के सभी नौ जोन के निदेशकों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का निदेशक मंडल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुंदरम ठाकुर ने बताया कि सोलन जिले में संघ के नौ जोन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छह लोगों को मनोनीत निदेशक बनाया था, जिसके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
सुंदरम ठाकुर के अनुसार, उच्च न्यायालय ने 8 अक्तूबर को उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पिछले चुनाव रद्द कर दिए थे। साथ ही सरकार को 31 अक्तूबर से पहले नए चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाए गए, जिसमें उन्हें अध्यक्ष और कपिल शर्मा को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नए निदेशक मंडल का गठन किया गया है।