{"_id":"6ae74728acb3a8c49305e850","slug":"tarring-work-begins-on-the-ramshahr-market-road-after-four-years-12-lakh-rupees-to-be-spent-solan-news-c-176-1-sln1013-183494-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चार साल बाद रामशहर बाजार की सड़क पर शुरू हुई टारिंग, 12 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चार साल बाद रामशहर बाजार की सड़क पर शुरू हुई टारिंग, 12 लाख होंगे खर्च
Mon, 02 Nov 2026 12:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
रामशहर बाजार की सड़क पर टारिंग का काम करते लोग निर्माण विभाग के कर्मचारी व अन्य। संवाद
रोजाना स्कूल और अस्पताल के लिए इसी सड़क से जाते हैं लोग
400 मीटर तक सड़क में होगी टारिंग, तीन दिन में पूरा करने लक्ष्य
करीब 12 लाख रुपये का टेंडर किया गया जारी, काम हुआ अब शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन) लंबे इंतजार के बाद रामशहर बाजार की बदहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बस स्टैंड से शिमला रोड बाजार तक करीब 400 मीटर सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू करवाया है। इस पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने तीन से चार दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
बाजार की सड़क पिछले करीब चार वर्षों से खस्ताहाल थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी सड़क से विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज जाते हैं, जबकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। गड्ढों को भरने के लिए पहले मिट्टी और बजरी डाली जाती थी, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर बदहाल हो जाती थी। अब टारिंग का काम शुरू होने से करीब 25 पंचायतों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोट
सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले भी तीन से चार बार टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार रद्द होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। तारकोल की कीमतों में बढ़ोतरी भी इसकी एक वजह रही। अब काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - आईडी शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रामशहर