Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Acid Attack Four Injured Including Six Year Old Girl

पुणे में दोस्त से मामूली बात पर हुआ झगड़ा: चेहरे पर फेंका तेजाब; छह साल की बच्ची समेत चार लोग झुलसे

Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM IST
सार

पुणे के येरवडा इलाके में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर तेजाब फेंक दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और सड़क से गुजर रहे पिता-बेटी भी इसकी चपेट में आ गए। हमले में छह साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Pune Acid Attack Four Injured Including Six Year Old Girl
पुणे में दोस्त पर फेंका तेजाब - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में दोस्त से मामूली बात पर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में दोस्त, उसकी मां और सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति के साथ उसकी छह साल की बेटी भी झुलस गई। घटना छह नवंबर को शाम करीब चार बजे येरवडा इलाके में रामनगर मस्जिद के पास हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 52 वर्षीय नितिन सुंदर जाधव के रूप में हुई है। वह प्लंबर का काम करता है।
विज्ञापन


दोस्त के चेहरे पर तेजाब फेंका, मां भी आई चपेट में
पुलिस के मुताबिक, नितिन जाधव और 40 वर्षीय आशीष इंद्रपाल डिंग्या दोस्त थे। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर बहस होती रहती थी। 6 नवंबर को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नितिन एक हार्डवेयर की दुकान से तेजाब खरीदकर लाया और आशीष के चेहरे पर फेंक दिया। आशीष की 65 वर्षीय मां ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया। इससे उनके दोनों हाथ झुलस गए।
विज्ञापन


सड़क से गुजर रहे पिता-बेटी भी झुलसे
हमले के दौरान वहां से दोपहिया वाहन पर अपनी छह साल की बेटी के साथ गुजर रहे विशाल शंकर जाधव भी इसकी चपेट में आ गए। तेजाब से उनका दायां हाथ और दायां पैर झुलस गया। वहीं, उनकी बेटी के बाएं पैर में चोट आई। आशीष के चेहरे, आंख और हाथों पर तेजाब से चोटें आई हैं। इस तरह हमले में कुल चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोच्चि में इंस्टाग्राम विवाद पर मारपीट: 17 साल के लड़के को पीटने में आरोपी की मां भी शामिल; क्या हुई कार्रवाई?

एक घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विशाल जाधव का पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, बाकी तीन घायलों को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लक्ष्मी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक युवराज नांद्रे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें तेजाब के इस्तेमाल से चोट पहुंचाने, किसी की जान को खतरे में डालने और अन्य धाराएं शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed