Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Two Arrested, Drug Smuggling, Hashish Recovered

Srinagar News: नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और चरस बरामद

विज्ञापन
Srinagar, Two Arrested, Drug Smuggling, Hashish Recovered
- बिजबिहाड़ा और डोरू में की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए जिले के बिजबिहाड़ा और डोरू इलाकों में अलग-अलग अभियानों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने तुलखान क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान यामीन जरगर उर्फ यामू चीनी निवासी शेख मोहल्ला बिजबिहाड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 22.4 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में थाना बिजबिहाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्रवाई में डोरू पुलिस ने 27 वर्षीय ओवैस अहमद वानी उर्फ ओवैस कटा निवासी खुदामाम डोरू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग चार ग्राम हेरोइन और तीन ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में पुलिस स्टेशन डोरू में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। जांच के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed