Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Child obscene content controversy Meghan father Thomas Markle arrest Tampa court know US Justice Dept charges

बाल यौन शोषण सामग्री विवाद: मेगन के 82 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल गिरफ्तार, अमेरिका में लगे आरोप कितने गंभीर?

Sat, 07 Nov 2026 12:39 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:39 AM IST
सार

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल के पिता थॉमस मर्कल को बाल यौन शोषण सामग्री रखने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोपों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है।

विज्ञापन
Child obscene content controversy Meghan father Thomas Markle arrest Tampa court know US Justice Dept charges
ब्रिटेन में मेगन के पिता से जुड़ा मामला सुर्खियों में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एजेंसी

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ा एक हाईप्रोफाइल मामला चर्चा में है। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल के पिता थॉमस मर्कल को बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 82 वर्षीय मर्कल पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के मामले में आरोप लगाए गए हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

मर्कल पर क्या हैं आरोप?

फर्स्ट असिस्टेंट यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा कि मर्कल पर बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप है। इसमें नाबालिग लड़कियों के साथ उनकी तस्वीरें भी शामिल हैं। एस्सेली ने इन आरोपों को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि संघीय कानून के तहत मर्कल पर पूरी तरह से मुकदमा चलाया जाएगा। न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो ने थॉमस मर्कल को गिरफ्तार किया था। मर्कल को शुक्रवार को टैम्पा की अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed