Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eyes on space travel opportunity dream of Landing on Moon vs reality NASA invites application know eligibility

अंतरिक्ष पर नजरें, यात्रा का अवसर: चांद पर जाने का सपना होगा साकार, नासा ने मंगाए आवेदन; कौन लोग पात्र होंगे?

Sun, 08 Nov 2026 02:59 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/केप कैनावेरल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/केप कैनावेरल। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Nov 2026 02:59 AM IST
सार

चांद पर कदम रखने और वहां इंसानों की स्थायी बस्ती बसाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Eyes on space travel opportunity dream of Landing on Moon vs reality NASA invites application know eligibility
नासा का कार्यक्रम- चंद्रमा पर मानव की वापसी, क्या है अमेरिका का पूरा प्लान - फोटो : AI

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बड़े अवसर का दरवाजा खोला है। दरअसल, नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर में आयोजित एयर शो के दौरान नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती की घोषणा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव की वापसी, अंतरिक्ष अन्वेषण और विमानन एवं तकनीक में हो रही प्रगति को बढ़ावा देना था।

विज्ञापन


8 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
नासा ने इससे पहले करीब दो साल पहले अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती निकाली थी। उस दौरान 8,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से सितंबर 2025 में केवल 10 उम्मीदवारों का चयन किया गया। फिलहाल नासा के पास 32 सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं। एजेंसी का लक्ष्य पृथ्वी की निचली कक्षा से आगे मानव की मौजूदगी बढ़ाना और चंद्रमा पर लंबे समय तक रहने की व्यवस्था तैयार करना है। इसी वजह से उसे अधिक अंतरिक्ष यात्रियों की जरूरत है। आर्टेमिस-III मिशन के कमांडर रैंडी ब्रेसनिक ने शनिवार को (स्थानीय समय) कहा कि एजेंसी के पास काम बहुत ज्यादा है, जबकि अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या सीमित है।
विज्ञापन


2028 में चांद पर लौटने की तैयारी
नासा की योजना 2028 में अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर उतारने की है। यह पांच दशक से अधिक समय बाद चांद पर मानव की वापसी की दिशा में बड़ा कदम होगा। नई भर्ती में चुने जाने वाले उम्मीदवारों का प्रशिक्षण 2028 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। नासा 2027 के अंत तक अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद पर बनेगा इंसानों का स्थायी ठिकाना
आर्टेमिस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल चांद पर पहुंचना नहीं, बल्कि वहां इंसानों की दीर्घकालिक मौजूदगी सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए रोवर, रोबोट, आवासीय ढांचे और बिजली व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

आर्टेमिस-III मिशन के तहत अगले साल अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजकर उनके अंतरिक्ष यान की दो चंद्र लैंडर प्रणालियों के साथ डॉकिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इनमें एक लैंडर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और दूसरा जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन तैयार कर रही है। इसके बाद आर्टेमिस-IV मिशन के तहत दो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारने की योजना है।

कौन कर सकता है आवेदन?
नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अमेरिकी नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास कॉलेज की डिग्री और पेशेवर कार्य अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कम से कम दो साल का कठिन प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसके बाद भी अंतरिक्ष यात्रा का अवसर मिलने में कई साल लग सकते हैं।


आर्टेमिस-III मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री का काम सिर्फ चांद पर जाना नहीं है। उनका कहना है कि अंतरिक्ष यात्रा पूरे काम का बहुत छोटा हिस्सा होती है, जबकि असली जिम्मेदारी मिशन को सफल बनाने की होती है। नासा के लिए यह वर्ष 1959 में शुरू हुए मर्करी सेवन कार्यक्रम के बाद 25वीं अंतरिक्ष यात्री भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed