Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: कला केंद्र को मिलेगा नया रंगमंच, 50 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम

विज्ञापन
development news
- पार्किंग से लेकर प्रशासनिक कार्यालय और सेमिनार हॉल तक मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

- 700 लोगों के बैठने की होगी क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को अब बड़े मंच और बेहतर सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में करीब 50 करोड़ रुपये से तीन मंजिला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की योजना तैयार की गई है। इसमें 700 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। पार्किंग, प्रशासनिक कार्यालय और सेमिनार हॉल जैसी सुविधाओं से लैस यह भवन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रस्तावित ऑडिटोरियम को चंडीगढ़ के स्टेट ऑफ द आर्ट ऑडिटोरियम की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसका निर्माण सासकी स्कीम के तहत होगा। भवन का निर्माण अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भूतल पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। मुख्य ऑडिटोरियम में 700 दर्शकों के बैठने की सुविधा रहेगी। भवन में प्रशासनिक कार्यालय और सेमिनार हॉल के लिए भी स्थान निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के साकार होने से जम्मू में बड़े सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक मंच उपलब्ध होगा। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के पास अभिनव थिएटर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख स्थान है। ऐसे में अधिक दर्शक क्षमता और आधुनिक सुविधाओं वाले ऑडिटोरियम की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नया ऑडिटोरियम इस कमी को पूरी करेगा। इसके अलावा साहित्यिक कार्यक्रम, नाटक, संगीत समारोह, सेमिनार और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी बेहतर सुविधाओं के साथ आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दिल्ली में हुईं बैठकें, अब निर्माण की तैयारी
परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सासकी योजना के तहत दिल्ली में बैठकें भी हो चुकी हैं। यह ऑडिटोरियम जम्मू के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. जावेद राही, अतिरिक्त सचिव, कला केंद्र जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed