Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: 15 करोड़ से बनेगा आईएमएफए का छह मंजिला भवन, पांच नए पीजी कोर्स भी

विज्ञापन
development news
- हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, तबला और कथक होंगे शुरू, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी भरे जाएंगे
विज्ञापन


- संस्थान के विस्तार के लिए सरकार से मिली है 10 कनाल जमीन
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (आईएमएफए) में पढ़ाई और दूसरी गतिविधियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। संस्थान में छह मंजिला नया भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा पांच नए पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू करने की भी योजना है। इससे संगीत, नृत्य और ललित कला के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को नए विकल्प मिलेंगे।
संस्थान के विस्तार के लिए विवि को तालाब तिल्लो में संस्थान की इमारत के पास 10 कनाल सरकारी जमीन मिली है। इसी में नया भवन बनेगा। आईएमएफए में पांच नए पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इनमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, तबला और कथक शामिल हैं। इन विषयों को विवि के दूसरे विभागों के छात्र भी ओपन इलेक्टिव के तौर पर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

इससे दूसरे विषयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी संगीत और कला सीखने का मौका मिलेगा। कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि जगह की कमी के कारण संस्थान का विस्तार नहीं हो पा रहा था। नई जमीन पर भवन बनने से छात्रों को पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों के लिए भी बेहतर जगह मिलेगी। पुराने भवन की मरम्मत और सुधार के लिए भी अलग से राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आईएमएफए में नौ विषयों में ग्रेजुएशन की पढ़ाई हो रही है। इनमें कथक नृत्य, वायलिन, सितार, शास्त्रीय गायन, तबला, पेंटिंग, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट और कला इतिहास शामिल हैं। संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पद भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी ।


---

कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शोध को मिलेगा बढ़ावा

डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमित्रा ने बताया कि संस्थान में कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्ज करने के साथ नई तकनीक के इस्तेमाल पर भी काम होगा। आईएमएफए के डायरेक्टर और प्रिंसिपल प्रो. शोएब इनायत मलिक ने कहा कि नए भवन में प्रदर्शनियों, संगीत कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के आयोजन के लिए बेहतर जगह मिलेगी। संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बाद हॉस्टल बनाने की भी योजना है। इस दौरान विवि के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल, रजिस्ट्रार नीरज शर्मा और प्रो. रश्मि गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed