{"_id":"6af77c1b71ee962b1204eecd","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1062904-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कला केंद्र में अब डिजिटल रंग, टच स्क्रीन पर खुलेगी विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कला केंद्र में अब डिजिटल रंग, टच स्क्रीन पर खुलेगी विरासत
विज्ञापन
- 150 लाख रुपये से तैयार होंगी नई गैलरियां, आधुनिक तकनीक से होगा कला का प्रदर्शन
- डिजिटल वॉल पर कलाकार दिखा सकेंगे अपनी प्रदर्शनियां, दर्शकों को मिलेगी विस्तृत जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू के कला केंद्र में कला और संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। यहां डिजिटल गैलरी के साथ डिजिटल वॉल स्थापित की जाएगी। इसके जरिये कलाकार अपनी प्रदर्शनियों को डिजिटल रूप में प्रस्तुत कर सकेंगे, वहीं दर्शकों और पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत की जानकारी आधुनिक तकनीक से मिलेगी।
कला केंद्र के प्रथम तल पर तैयार की जा रही डिजिटल गैलरी में टच स्क्रीन की सुविधा होगी। दर्शक स्क्रीन को टच कर विभिन्न कलाकृतियों, गैलरियों और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें कलाकृतियों के निर्माण की प्रक्रिया, उनकी विशेषताओं और उनके स्रोत के बारे में भी बताया जाएगा।
इससे दर्शक केवल कलाकृतियों को देखने के बजाय उनके इतिहास और महत्व को भी समझ सकेंगे। वहीं, डिजिटल वॉल कलाकारों को अपनी प्रदर्शनियों और कला संबंधी जानकारियों को डिजिटल माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर देगी।
विज्ञापन
इससे प्रदर्शनियों को नया स्वरूप मिलने के साथ दर्शकों का जुड़ाव भी बढ़ेगा। कला केंद्र की नई गैलरियों और इस परियोजना पर करीब 150 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये गैलरियां प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का नया माध्यम बनेंगी।
-- -
परियोजना का काम शुरू हो चुका है। सभी गैलरियों में प्रदर्शित की जाने वाली सामग्री लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही कला केंद्र नए स्वरूप में दर्शकों के सामने होगा।
- डॉ. जावेद राही, अतिरिक्त सचिव, कला केंद्र