फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sub-Inspector suspended for summoning female police personnel to a hotel under the pretext of transfers

जम्मू: तबादले के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने का आरोप, व्हाट्सएप चैट से खुला राज; एसआई निलंबित

Wed, 28 Oct 2026 12:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 28 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

जम्मू में तबादले के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने और अनुचित मांग करने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट के साथ आईजीपी को शिकायत भेजी है जिसके आधार पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Sub-Inspector suspended for summoning female police personnel to a hotel under the pretext of transfers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने और अनुचित मांग के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र भेजकर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत के संबंध में व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं। शिकायकर्ता ने एसपीओ भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी संपर्क करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एसआई से मुलाकात मानवीय आधार पर तबादले के अनुरोध के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद एसआई ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए। इनमें होटल में मिलने और वहां ठहरने से संबंधित संदेश भी शामिल थे। शिकायकर्ता ने सभी संदेशों के स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ संलग्न किए हैं।

एसपीओ भर्ती के लिए भी साधे संपर्क
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एसआई ने एसपीओ की भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया। इस संबंध में भी स्क्रीनशॉट और चैट उपलब्ध कराने की बात शिकायत में कही गई है। उसने एसआई को मौजूदा तैनाती से तत्काल हटाने तथा मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मामले में अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। अलबत्ता, मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed