Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6af3d345113061367c03f583","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-11-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:21 PM, 11-Nov-2026
बिहार: सोनिया गांधी के संस्मरण पर रविशंकर प्रसाद के सवाल, बाबरी विध्वंस से लेकर शाहबानो तक का किया जिक्र
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी के हालिया संस्मरण में बाबरी मस्जिद विध्वंस देखकर भावुक होने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों, गोधरा कांड और शाहबानो मामले का जिक्र करते हुए पूछा कि इन घटनाओं पर सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। और पढ़ें08:57 PM, 11-Nov-2026
बिहार: दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या कर खेत में शव दफनाने का आरोप
मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
08:56 PM, 11-Nov-2026
बीमा ओम्बड्समैन दिवस: पटना में 90 दिनों के भीतर निपटाईं गईं सभी शिकायतें, एक साल में कितने मामले बढ़े?
बीमा पॉलिसी खरीदते समय लोग अक्सर कई बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन परेशानी आने पर शिकायत कहां और कैसे करें, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। बिहार-झारखंड के पॉलिसीधारकों के लिए एक ऐसी व्यवस्था है, जहां बिना वकील और बिना फीस के अपनी बात रखी जा सकती है। इसके कामकाज से जुड़े आंकड़े भी सामने आए हैं। और पढ़ें08:39 PM, 11-Nov-2026
बिहार में सीबीआई का बड़ा एक्शन: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस
मोतिहारी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से विभागीय काम के बदले घूस मांगी थी। और पढ़ें07:37 PM, 11-Nov-2026
बिहार: चित्रगुप्त पूजा पर सम्राट चौधरी ने की आराधना, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी समेत कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। और पढ़ें07:23 PM, 11-Nov-2026
बिहार: छठ की खुशियां मातम में बदलीं, सारण में मिट्टी का टीला धंसने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत
सारण के बनियापुर प्रखंड के कमता गांव में छठ पूजा के लिए मिट्टी लाने गए दो बच्चों की टीला धंसने से दबकर मौत हो गई। मृतकों में 12 वर्षीय अंकुश कुमार और 13 वर्षीय जुली कुमारी शामिल हैं। दोनों बच्चे मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए पोखर के पास मिट्टी निकाल रहे थे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:07 PM, 11-Nov-2026
बिहार में आईबी की कार्रवाई: संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े युवक को दबोचा; एनआईए व एसटीएफ भी जांच में जुटीं
पूर्णिया में आईबी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 23 वर्षीय शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी एक संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ा था और व्हाट्सएप के जरिए संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। और पढ़ें07:01 PM, 11-Nov-2026
बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक
पटना में दो महीने से लापता कुंदन कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने उसके दोस्त सूर्या सोलंकी पर अपहरण और हत्या का संदेह जताते हुए शव गंगा में बहाने की आशंका व्यक्त की है। और पढ़ें06:24 PM, 11-Nov-2026
बिहार: सीएम सम्राट ने चित्रगुप्त पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, राज्य के विकास और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अशोकनगर और अनीसाबाद में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें
06:10 PM, 11-Nov-2026
बिहार: प्रेम प्रसंग बना नाबालिग की मौत की वजह? दीपावली की रात हत्या कर खेत में दफनाया शव, परिजनों पर आरोप
मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर में दीपावली की रात एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों पर हत्या कर शव खेत में दफनाने का आरोप है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की है।