Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, अगली बैठक की तिथि तय नहीं; केशव मौर्य का बड़ा बयान

Fri, 27 Nov 2026 09:47 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Nov 2026 09:47 AM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर कहा कि भाजपा जानती है कि सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता उसके खिलाफ वोट करते हैं। वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं को बातचीत के दौरान मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। बसपा अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
UP: Rift between Congress and SP leaders over seat-sharing; date for next meeting yet to be decided; Keshav Ma
सपा-कांग्रेस में टिकट बंटने को लेकर विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

09:45 AM, 27-Nov-2026

अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज

मायावती। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सपा के ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ को कोरा हवाहवाई बताते हुए कहा कि यह ‘थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को चरितार्थ करता है। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा का यह प्रण-पत्र वास्तव में ‘धन-मन वादी’ अधिक है।



मायावती ने अपनी पोस्ट में कहा कि सपा का स्वभाव गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हित, कल्याण, मान-सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध रहा है। उन्होंने पार्टी पर संकीर्ण और जातिवादी नीतियां अपनाने के साथ धन्नासेठों का समर्थक होने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश से हुए राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता दी गई।
08:41 AM, 27-Nov-2026

केशव मौर्य बोले- भाजपा के पास जीतने के लिए पर्याप्त वोट

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता उसके खिलाफ वोट करते हैं। ये वोट सपा गठबंधन, ओवैसी गठबंधन, बसपा गठबंधन या किसी अन्य गठबंधन के खाते में जाएं, भाजपा के पास इतने वोट हैं कि वह पहले भी जीती है और आगे भी जीतती रहेगी।
 

अल्पसंख्यक मतदाताओं से अपील करते हुए मौर्य ने कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस को आजमा चुके हैं। अब अपने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा, “कमल का बटन दबाने से करंट नहीं लगना चाहिए। जैसे गरीबों को खुशी मिलती है, वैसे ही सभी को खुशी मिलनी चाहिए।”
विज्ञापन
08:41 AM, 27-Nov-2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र जारी होगा 

बातचीत हो रही है तो मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मैंने दोनों दलों के नेताओं से कहा है गठबंधन धर्म निभाएं, अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बैठक की तिथि पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कोई बैठक नहीं है। उम्मीद है कि दोनों दलों के बीच बातचीत जल्द फिर शुरू होगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सकारात्मक बातचीत दोनों दलों के बीच चल रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों दलों के बीच बैठक होगी और आगे की चीजें तय होंगी। उन्होंने कहा कि अभी बैठक की कोई तिथि तय नहीं हुई है। 
08:37 AM, 27-Nov-2026

यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, अगली बैठक की तिथि तय नहीं; केशव मौर्य का बड़ा बयान

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच बयानबाजी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वहीं बैठक की अगली तिथि भी स्पष्ट नहीं हुई है। इतना ही नहीं सपा द्वारा अकेले घोषणा पत्र जारी करने पर भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर पार्टी घोषणापत्र जारी करती है, सपा भी अपना कर रही है। हमारा भी घोषणापत्र पर काम पूरा है। किंतु एक बार बातचीत फाइनल हो जाए, कितनी सीटों पर समझौता होता है। ऐसा तो होगा नहीं कि दोनों अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करें। हमारा घोषणापत्र तो संयुक्त आएगा। हमने हर वर्ग से बात कर रखी है। 



 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed