Live
Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ कल, वर्षों बाद बनेंगे कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
{"_id":"6ae19caa3eda60df3e0c76fe","slug":"karwa-chauth-2026-live-updates-chand-kab-niklega-puja-vidhi-shubh-muhurat-samagri-katha-aarti-in-hindi-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ कल, वर्षों बाद बनेंगे कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
खास बातें
Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi, Sargi Time : 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। आइए इसके महत्व और इससे जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला AI
लाइव अपडेट
07:51 PM, 28-Oct-2026
कल रात कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद
करवा चौथ पर बिना चांद के दर्शन और पूजन किए व्रत अधूरा माना जाता है। शाम को करवा माता की पूजा होती है और फिर रात को चांद के निकलने का इंतजार होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर चांद देशभर में रात 08 बजकर 17 मिनट से लेकर 09 बजे तक दिखाई देगा।06:31 PM, 28-Oct-2026
करवा चौथ पर करें ये 4 उपाय
1. पीली चूड़ियां पहनें:करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार में पीली चूड़ियां शामिल कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
2. इन चीजों का दान करें:
करवा चौथ पर लाल सिंदूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
3. मां दुर्गा की पूजा करें:
दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा के नाम का 108 बार जाप करें।
4. गोमती चक्र का उपाय करें:
दो गोमती चक्रों को पीली सरसों के साथ लाल कपड़े में रखें। एक पर पति का और दूसरे पर अपना नाम लिखकर पोटली बना लें। मान्यता है कि इससे रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
06:20 PM, 28-Oct-2026
करवा चौथ पर पति जरूर करें ये काम
- पत्नी के व्रत और आस्था का सम्मान करें
- पूजा की तैयारियों में पत्नी का सहयोग करें
- उपहार को केवल रस्म न समझें
- मांसाहार और शराब से दूरी रखें
05:50 PM, 28-Oct-2026
चंद्र दर्शन के बाद क्या है व्रत के पारण की विधि ?
करवा चौथ पर चंद्रोदय होने पर चांद के दर्शन का विशेष महत्व होता है। रात को चांद के इंतजार के बाद जब आसमान में चांद दिखे तो उसे छलनी से देखें फिर पति का चेहरा देखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य, अक्षत और दीपक अर्पित करें। इसके बाद पति अपने हाथों से मिठाई और पानी पिलाकर व्रत का पारण करें। फिर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लें।05:34 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth 2026: पत्नी की राशि के अनुसार दें गिफ्ट
- यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी या इसी रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, लाल रंग को इस राशि के लिए शुभ माना जाता है।
- वृषभ राशि की महिलाओं के लिए सफेद रंग के कपड़े या चांदी से जुड़ा कोई उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। मान्यता है कि सफेद रंग जीवन में शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है।
- मिथुन राशि वाली महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां या हरे रंग के कपड़े उपहार में दे सकते हैं। मान्यता है कि हरा रंग सुख-समृद्धि, लाभ और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
- कर्क राशि की महिलाओं को मोती से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। आप उन्हें मोती की माला, कानों के झुमके या मोती से बना कोई खूबसूरत आभूषण भेंट कर सकते हैं।
- सिंह राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे रंग की साड़ी, चूड़ियां या इसी रंग से जुड़ा कोई उपहार अच्छा रहेगा। मान्यता है कि सुनहरा रंग आत्मविश्वास, आकर्षण और रिश्तों में आपसी समझ का प्रतीक है।
- कन्या राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े या हरे रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। यह रंग प्रकृति, नई ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है।
- तुला राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी या बादामी रंग का उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उन्हें इस रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई खूबसूरत एक्सेसरी दे सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को लाल या पीले रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। इस रंग की साड़ी, ड्रेस या चूड़ियां उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाओं को पीले रंग से जुड़ा कोई उपहार देना शुभ माना जाता है। आप उन्हें पीले रंग के कपड़े, आभूषण या मिठाई भेंट कर सकते हैं।
- मकर राशि की महिलाओं के लिए नीले रंग का उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उन्हें नीले रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई आकर्षक एक्सेसरी दे सकते हैं।
- कुंभ राशि की महिलाओं को सोने के आभूषण या सुनहरे रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार उनके लिए खूबसूरत नेकलेस, अंगूठी या कानों के झुमके चुन सकते हैं।
- मीन राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग से जुड़ा उपहार अच्छा माना जाता है। आप उन्हें पीले रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई खूबसूरत आभूषण भेंट कर सकते हैं।
05:09 PM, 28-Oct-2026
कल इस विधि से करें पूजा
- करवा चौथ के दिन एक साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर स्थापित करें। इसके साथ भगवान गणेश की पूजा भी करें।
- पूजा के लिए मिट्टी का करवा या कलश लें और उसमें जल भरें।
- पूजा की थाली में रोली,फूल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री रखें।
- इसके बाद करवा माता के सामने दीपक जलाएं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।
- पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा सुनें।
- कथा पूरी होने के बाद देवी-देवताओं को अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें।
- परंपरा के अनुसार, करवा माता को सुहाग की सामग्री भी चढ़ाई जा सकती है।
- शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा के दर्शन करें।
- इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखकर उन्हें जल से अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 28-Oct-2026
करवा चौथ पर अगर चांद बादलों में छिप जाय तो बिना चांद देखे कैसे खोलें व्रत ?
पंचांग से चंद्रोदय के समय पर अर्घ्य देंजब आसमान में चांद न दिखाई दे तो आपके शहर के पंचांग के आधार पर चंद्रोदय का समय देखें और उसी समय चांद की दिशा की तरफ मुंह करके पूजा, प्रार्थना और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।
चांदी के सिक्के और दर्पण का प्रयोग
कुछ जगहों पर अगर चांद के दर्शन करवा चौथ के दिन न हो तो थाली में चांदी का सिक्का रखें और उसमें पानी भर दें और दर्पण से इसे चांद के प्रतीक के रूप में इसके दर्शन करके व्रत खोलें।
वीडियो कॉल पर चांद के दर्शन करके व्रत खोंले
अगर आप जिस शहर में रहते हैं और वहां पर चांद न दिखाई दे तो दूसरे शहर में रहने वाले अपने घर-परिवार के सदस्यों से वहां पर निकले चांद की विडियो कॉल से चांद के दर्शन करके व्रत खोला जा सकता है।
04:00 PM, 28-Oct-2026
पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
अगर करवा चौथ के दिन मासिक धर्म चल रहा है, तो आप इस व्रत को रख सकती हैं। आपको करवा चौथ व्रत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि, अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए आप एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।03:50 PM, 28-Oct-2026
क्या गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लंबे समय तक भोजन और पानी न लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है।03:32 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा विधि
- करवा चौथ की तैयारी सुबह से होती है और शाम को पूजा का विशेष महत्व है।
- इस पर्व में करवा यानी मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है।
- पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और वहीं पर देवी-देवताओं और करवा माता की फोटो को स्थापित करें।
- शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।
- पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फल-फूल और सुहाग की सामग्री को अर्पित करें।
- इसके बाद सुहागिन महिलाएं व्रत कथा सुनें या फिर स्वयं पढ़ें।
- अंत में महिलाएं पूजा की थाली और करवे का आदान-प्रदान करें और पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें।