फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national pg collage seminar

Lucknow News: पौधों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए जरूरी

Tue, 27 Oct 2026 05:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
national pg collage seminar
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में मंगलवार को वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से ‘पादप जैव विविधता एवं चुनौतियां’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई), सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. केएम प्रभुकुमार ने कहा कि पौधों की विविधता पारिस्थितिक संतुलन, मानव स्वास्थ्य और जीवन के अस्तित्व का आधार है। इसका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने पौधों की पहचान और नामकरण में वर्गीकरण विज्ञान (टैक्सोनॉमी) की भूमिका समझाई। कहा कि पौधों की सही पहचान के बिना उनके संरक्षण, अनुसंधान और औषधीय उपयोग की योजनाएं प्रभावी नहीं हो सकतीं। उन्होंने चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में वर्णित वनस्पतियों के पारंपरिक ज्ञान का उल्लेख करते हुए औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही आयुर्वेदिक औषधि दशमूल में इस्तेमाल होने वाली दस जड़ों के चयन और इसके पारंपरिक आधार की जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. प्रभुकुमार ने कहा कि प्राकृतिक वनस्पतियों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते पादप संपदा का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम के समापन पर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अविजीत चटर्जी ने जैव विविधता को पृथ्वी पर जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण की अपील की। इस दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक और बीएससी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed