फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell

UP Big News: आजम खां को फिर जेल, रामलला के दर्शन का समय बदला; एसजीपीजीआई भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर हंगामा

Sun, 01 Nov 2026 05:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 01 Nov 2026 05:22 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन




 

Trending Videos

UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
आजम खां को फिर से जेल भेजा - फोटो : संवाद

कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रुख से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के जेल के सफर में एक और अध्याय जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार शाम जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी टीम उन्हें हिरासत में लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई। ईडी टीम ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

करीब साढ़े छह साल के भीतर अलग-अलग मामलों में आजम खां तीन बार जेल जा चुके हैं। इन जेल यात्राओं के बीच आजम खां का पांच साल से ज्यादा का समय (पांच साल एक महीना 13 दिन) जेल में गुजरा है। अब एक बार फिर से उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में चाैथी बार जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
हजारों अभ्यर्थियों को झटका - फोटो : अमर उजाला

एसजीपीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा निरस्त

संजय गांधी पीजीआई (एसजीपीजीआई) में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा रविवार यानी पहली नवंबर को होनी थी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना संस्थान के परीक्षा प्रकोष्ठ ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी।

परीक्षा प्रकोष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होनी थी। अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
राम मंदिर में सजा रामलला का विग्रह- ट्रस्ट

रामलला के दर्शन का समय बदला,  एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था

अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की समय-सारिणी बदल दी गई है। एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत अब श्रद्धालु सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जबकि रात 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर के पट रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

नई व्यवस्था के मुताबिक, मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे। इसके बाद सुबह 4:30 बजे मंगला आरती और 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। पहले मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे। अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सुबह सात बजे तक इंतजार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौलाना रजवी बोले- उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी जायज नहीं

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना रजवी ने कहा कि यह शादी को इस्लाम की नजर में जायज नहीं है। 

रविवार को मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी के कुछ नियम तय किए गए हैं। पहला नियम यह है कि लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी है। यदि दोनों में से कोई एक मुसलमान नहीं है, तो वह शादी जायज नहीं मानी जा सकती। उन्होंने बताया कि उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं। निधि राजदान गैर-मुस्लिम महिला हैं। इन दोनों ने आपस में विवाह कर लिया है। मौलाना रजवी के अनुसार, ऐसी सूरत-ए-हाल में यह शादी इस्लाम की नजर में नाजायज है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Azam Khan back in jail; timing for 'darshan' of Ram Lalla changed; uproar over the cancell
घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आगरा में बुजुर्ग दंपती की मिली लाश, फंदे से लटके थे दोनों के शव

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रविवार देर रात बुजुर्ग दंपति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 65 वर्षीय शेरू का शव घर में बनी दुकान में जबकि पत्नी मुन्नी देवी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। दोनों की उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की बर्र वाली गली का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपति ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed