फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Timings for darshan of Ram Lalla changed Learn timetable from opening to closing of doorst

रामलला के दर्शन का समय बदला: एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था; जानें पट खुलने से लेकर बंद होने तक समय सारिणी

Sun, 01 Nov 2026 12:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

मौसम में बदलाव के चलते अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में एक नवंबर से रामलला के दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी लागू हो गई है। अब सुबह सात बजे से रात 9:15 बजे तक दर्शन होंगे और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर में दर्शन विराम की अवधि भी 30 मिनट से बढ़ाकर एक घंटा कर दी गई है। मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी।

विज्ञापन
Timings for darshan of Ram Lalla changed Learn timetable from opening to closing of doorst
रामलला का विग्रह - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की समय-सारिणी बदल दी गई है। एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत अब श्रद्धालु सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जबकि रात 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर के पट रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के मुताबिक, मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे। इसके बाद सुबह 4:30 बजे मंगला आरती और 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। पहले मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे। अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सुबह सात बजे तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

दोपहर में एक घंटे दर्शन रहेंगे बंद

नई समय-सारिणी में दोपहर के विश्राम का समय भी बढ़ाया गया है। अब दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला के दर्शन नहीं होंगे। पहले यह अवधि केवल 30 मिनट की थी। इस बदलाव के तहत रामलला को दोपहर में एक घंटे का विश्राम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 9:30 बजे होगी शयन आरती

शाम और रात में श्रद्धालु 9:15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। पहले मंदिर रात 10:30 बजे बंद होता था।



श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह के मुताबिक, मौसम के अनुसार अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी तैयार की है। नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed