Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name

एसआईआर: यूपी में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी; कुल इतने वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट

Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मतदाता 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची की तुलना में अब 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। नई ड्राफ्ट सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष, 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिलाएं और 4,042 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी

10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 96 हजार 828 की वृद्धि हुई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 87 हजार 449 बढ़ी है। इस अवधि में तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 164 कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या अप्रैल में 17 लाख 63 हजार 360 थी, जो नवंबर की ड्राफ्ट सूची में घटकर 11 लाख 83 हजार 352 रह गई। इस तरह इस आयु वर्ग में 5 लाख 80 हजार 8 नाम कम दर्ज हुए हैं।

महिला-पुरुष अनुपात में सुधार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या का अनुपात 834 से बढ़कर 840 हो गया है। वहीं, मतदाता-जनसंख्या अनुपात भी 55.17 से बढ़कर 55.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

 

Trending Videos

18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी

आलेख्य मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता दर्ज हैं। पिछली अंतिम सूची में इस आयु वर्ग के 17 लाख 63 हजार 360 मतदाता थे। इस तरह 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 80 हजार 8 की कमी आई है। निर्वाचन विभाग ने नए युवा मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है।

16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां

ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। पात्र नागरिक नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने बूथ पर आलेख्य सूची और आवेदन फॉर्म के साथ मौजूद रहेंगे।

ऑनलाइन भी जांच सकेंगे अपना नाम

मतदाता अपने बूथ पर, बीएलओ के पास उपलब्ध सूची, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के जरिए नाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर भी मतदाता सूची देखी जा सकती है।

यदि सूची में नाम नहीं है तो उसे जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ पासपोर्ट आकार की फोटो और जन्मतिथि व सामान्य निवास के प्रमाण से जुड़े मान्य दस्तावेज जमा करने होंगे। निवास स्थान बदलने, नाम-पते में सुधार, ईपीआईसी बदलवाने या दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

वहीं, किसी नाम को हटवाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल होगा। ये फॉर्म बीएलओ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

युवा और महिला मतदाताओं पर रहेगा विशेष जोर

निर्वाचन विभाग की ओर से पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। 18-19 वर्ष के युवाओं के नाम जुड़वाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से अभियान चलेगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, महिला स्वयं सहायता समूहों और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के सहयोग से छूटे हुए पात्र नागरिकों, खासकर युवा और महिला मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें। निर्धारित समय के भीतर जरूरी आवेदन कराकर यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो।

यूपी की नई वोटर लिस्ट जारी 

 

कुल मतदाता 13,58,68,905
पुरुष मतदाता 7,38,58,510
महिला मतदाता 6,20,06,353
18 से 19 साल के मतदाता 11,83,352

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed