फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Hardeep Puri to File Rajya Sabha Nomination, 400 Artists to Lead Cultural Marches

भोपाल में आज के कार्यक्रम: हरदीप पुरी भरेंगे राज्यसभा का पर्चा, 400 कलाकार निकालेंगे गौरव यात्रा

Sat, 31 Oct 2026 08:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 31 Oct 2026 08:04 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में शनिवार को राजनीति और संस्कृति, दोनों से जुड़े बड़े आयोजन होंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 400 से अधिक लोक एवं जनजातीय कलाकार शहर में सांस्कृतिक गौरव यात्राएं निकालेंगे। 
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Hardeep Puri to File Rajya Sabha Nomination, 400 Artists to Lead Cultural Marches
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे हरदीप पुरी
विज्ञापन

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार देररात भोपाल पहुंचे गए। वह सुबह 11:05 बजे विधानसभा भवन पहुंचकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने उन्हें मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। नामांकन से पहले पुरी सुबह 10:40 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे उनका भोपाल से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। 


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शनिवार को राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन, 12 नवंबर को होगा मतदान
विज्ञापन


400 से अधिक कलाकार निकालेंगे सांस्कृतिक गौरव यात्रा
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे से शहर में दो सांस्कृतिक गौरव यात्राएं निकलेंगी। इनमें 400 से अधिक लोक और जनजातीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और लोककलाओं के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेंगे। पहली यात्रा ज्योति टॉकीज से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस, 10 नंबर मार्केट, शाहपुरा लेक, कोलार रोड, नेहरू नगर और नीलबड़ होते हुए रातीबड़ पहुंचेगी। दूसरी यात्रा बैरसिया से शुरू होगी। यह नादरा बस स्टैंड, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, पिपलानी और अयोध्या नगर से होते हुए आनंद नगर पहुंचेगी। इन यात्राओं के जरिए प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की लोक परंपराओं, जनजातीय संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थापना दिवस का तीन दिवसीय मुख्य राज्योत्सव एक नवंबर से लाल परेड ग्राउंड में शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 71वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश का उत्सव: भोपाल में तीन दिन मचेगी धूम, मोनाली ठाकुर और मामे खान बांधेंगे समां

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed