फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Top News: FIR Against Deepam Raichura, Civic Body Commission Row, Master Plan Controversy

भोपाल की बड़ी खबरें: दीपम रायचूरा पर FIR, निगम में कमीशन पर घमासान, त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई

Sat, 24 Oct 2026 10:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 24 Oct 2026 10:06 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में शनिवार को भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई, नगर निगम परिषद की बैठक में कमीशन को लेकर विवाद और त्यौहार से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर कार्रवाई का मुद्दा चर्चा में रहा। इसके अलावा किसान के घ्रर चोरी करने वालों का सुराग देने वालों को एक लाख का इनाम और प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी में हलचल रही।
 

विज्ञापन
Bhopal Top News: FIR Against Deepam Raichura, Civic Body Commission Row, Master Plan Controversy
भोपाल की शनिवार की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1.  दीपम रायचूरा और ठेकेदार पर लोकायुक्त की एफआईआर
विज्ञापन

भोपाल में वर्ष 2024-25 के शराब ठेके के लिए 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की कथित फर्जी एफडीआर जमा कराने के मामले में लोकायुक्त ने तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा और ठेकेदार जसवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पहले ही निलंबित हो चुके रायचूरा के मामले में अब अन्य सरकारी कर्मचारियों और निजी लोगों की भूमिका की भी जांच होगी।
पूरी खबर पढ़ें- एमपी: 2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर से शराब ठेका लेने का मामला, दीपम रायचूरा और ठेकेदार पर लोकायुक्त की FIR
विज्ञापन



2.भोपाल: निगम परिषद में कमीशन के बयान पर घमासान 
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के कमीशन संबंधी बयान पर भाजपा ने हंगामा करते हुए माफी की मांग की। विवाद के कारण कार्यवाही 15 मिनट स्थगित रही। पार्किंग, लीज, दूषित पानी और सफाई व्यवस्था के मुद्दे भी उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें- भोपाल: निगम परिषद में कमीशन के बयान पर घमासान, भाजपा ने शबिस्ता जकी से मांगी माफी; कांग्रेस ने भी घेरी आसंदी



3. मध्यप्रदेश पुलिस : कौन बनेगा एमपी का नया डीजीपी? 
मध्यप्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज है। कैलाश मकवाना नवंबर में रिटायर होंगे। यूपीएससी की प्रस्तावित बैठक में तीन अधिकारियों का पैनल तय होने की संभावना है। प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में हैं। प्रज्ञा ऋचा के चयन पर प्रदेश को पहली महिला डीजीपी मिल सकती हैं।
पूरी खबर पढ़ें- मध्यप्रदेश पुलिस : कौन बनेगा एमपी का नया डीजीपी? प्रज्ञा ऋचा, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में


4. भोपाल: किसान के घर चोरी करने वालों का सुराग देने वालों को एक लाख का इनाम
भोपाल के सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए किसान के घर से 50 लाख रुपये का माल चोरी होने का दावा है। परिवार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच शुरू की है।
ये भी पढ़ें- भोपाल: किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा, चोरों का सुराग देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम


5. त्यौहार से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर कार्रवाई 
मध्यप्रदेश में मिलावट के मामलों में 3.15 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया, लेकिन वसूली सिर्फ 1.23 करोड़ रुपये हुई। 22 अक्टूबर तक प्रदेश में 1,894 मामले लंबित थे। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 344, उज्जैन में 285 और भोपाल में 68 प्रकरण लंबित हैं। राजधानी में 54 मामलों का निराकरण हुआ और 4.36 लाख रुपये की वसूली दर्ज की गई।
पूरी खबर पढ़ें-  मिलावटखोरों पर तीन करोड़ जुर्माना: वसूली सिर्फ उनतालीस फीसदी, प्रदेश में अठारह हजार से ज्यादा मामले अभी लंबित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed