फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Rajya Sabha Polls: Hardeep Puri Owns Rs 20 Cr Home; Wife Earns Over Twice His Income

एमपी राज्यसभा चुनाव: 20 करोड़ का मकान, स्विट्जरलैंड में अपार्टमेंट… हरदीप पुरी से ज्यादा कमाती हैं पत्नी

Sat, 31 Oct 2026 07:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 31 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के साथ उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। शपथपत्र के मुताबिक पुरी के नाम दिल्ली में 20 करोड़ का मकान है, जबकि पत्नी के पास ग्रेटर नोएडा में 9 करोड़ की प्रॉपर्टी और स्विट्जरलैंड में 30 लाख फ्रैंक का अपार्टमेंट है। पिछले वित्तीय वर्ष में पत्नी की आय भी पुरी से दोगुने से ज्यादा रही।

विज्ञापन
MP Rajya Sabha Polls: Hardeep Puri Owns Rs 20 Cr Home; Wife Earns Over Twice His Income
हरदीप सिंह पुरी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में अपनी और पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसके अनुसार पुरी के नाम दिल्ली में करीब 20 करोड़ रुपये का आवासीय मकान है, जबकि उनकी पत्नी के नाम ग्रेटर नोएडा में 9 करोड़ रुपये का मकान और स्विट्जरलैंड में एक अपार्टमेंट है, जिसकी मौजूदा 30 लाख स्विस फ्रैंक बताई गई है।
विज्ञापन


शपथपत्र के मुताबिक पुरी और उनकी पत्नी की रुपये में दर्ज चल-अचल संपत्ति का कुल मूल्य करीब 46.20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा और स्विट्जरलैंड की संपत्ति भी है। पुरी के नाम कोई कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि या व्यावसायिक भवन दर्ज नहीं है। पत्नी के नाम 9 करोड़ का मकान, स्विट्जरलैंड में भी अपार्टमेंट पुरी की पत्नी के नाम ग्रेटर नोएडा में 750 वर्गमीटर क्षेत्रफल का आवासीय मकान है। इसका निर्मित क्षेत्र 400 वर्गमीटर है। इसे अगस्त 2009 में 19.52 लाख रुपये में खरीदा गया था। वर्तमान बाजार मूल्य 9 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड के टैनाय में 311 वर्गमीटर का अपार्टमेंट भी पत्नी के नाम है। इसे मार्च 2006 में 16 लाख स्विस फ्रैंक में खरीदा गया था। शपथपत्र में इसकी वर्तमान कीमत 30 लाख स्विस फ्रैंक बताई गई है। पुरी और उनकी पत्नी दोनों ही भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे आयोजन

चल संपत्ति में भी करोड़ों रुपये
शपथपत्र के अनुसार हरदीप सिंह पुरी के पास 6 करोड़ 54 लाख 74 हजार 335 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें बैंक जमा, निवेश, वाहन और अन्य वित्तीय संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 10 करोड़ 66 लाख 9 हजार 314 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त पत्नी के नाम अमेरिका के बैंक खातों में 2 लाख 90 हजार 658 अमेरिकी डॉलर जमा हैं।
पुरी के बैंक खातों में एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, एचएसबीसी और एसबीआई के खाते शामिल हैं। उनके पीपीएफ खाते में करीब 20.54 लाख रुपये और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 30 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के बैंक खातों में भी केनरा बैंक और एसबीआई के अलावा यूनाइटेड नेशंस फेडरल क्रेडिट यूनियन, न्यूयॉर्क के खाते शामिल हैं। पत्नी के पीपीएफ खाते में 20.54 लाख और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 30 लाख रुपये जमा हैं। 


ये भी पढ़ें- एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज

पत्नी के पास 750 ग्राम सोना, पुरी के नाम इनोवा
पुरी ने अपने नाम कोई आभूषण नहीं बताया है, जबकि पत्नी के पास करीब 750 ग्राम सोना है। इसकी अनुमानित वर्तमान कीमत 45 लाख रुपये बताई गई है। पुरी के नाम टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड VX (7 सीटर) कार है। इसे 6 जुलाई 2023 को 31.89 लाख रुपये में खरीदा गया था। शपथपत्र में पुरी ने व्यक्तिगत ऋण और एडवांस के रूप में 5.50 करोड़ रुपये की राशि दर्ज की है। यह राशि अचल संपत्ति के लिए एडवांस के रूप में दी गई है। वहीं, उनकी पत्नी ने भी अचल संपत्ति के लिए 8 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दिए हैं। 

ये भी पढ़ें- एक एकड़ खेत, पत्नी के नाम दो करोड़ का मकान... 50 चुनाव लड़ चुके कांते सयन्ना ने एमपी से लिया राज्यसभा का फॉर्म

पिछले वित्तीय वर्ष में पत्नी की आय पति से दोगुने से ज्यादा
आयकर रिटर्न में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हरदीप सिंह पुरी ने अपनी कुल आय 75 लाख 57 हजार 130 रुपये बताई है। वहीं, उनकी पत्नी की कुल आय 1 करोड़ 69 लाख 77 हजार 960 रुपये दर्ज है। पुरी की आय के स्रोतों में केंद्र सरकार से मिलने वाली पेंशन, मंत्री के रूप में वेतन, दिल्ली की एक संपत्ति से किराया, बैंक खातों का ब्याज और किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी शामिल हैं। उनकी पत्नी को भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से पेंशन, जिनेवा स्थित अपार्टमेंट से किराया, किताबों की रॉयल्टी, बैंक ब्याज और अपोलो टायर्स में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिलने वाली फीस से आय होती है। 

ये भी पढ़ें- एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

न आपराधिक मामला, न बैंक का कर्ज
पुरी ने शपथपत्र में अपने खिलाफ कोई लंबित आपराधिक मामला नहीं होने और किसी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बैंक, वित्तीय संस्थान या अन्य किसी व्यक्ति का कर्ज भी नहीं बताया है। सरकारी बकाया, आयकर, जीएसटी और संपत्ति कर के मद में भी कोई देनदारी दर्ज नहीं की है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता में 1973 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में एमए की डिग्री का उल्लेख किया है। पुरी ने अपने पेशे के रूप में सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा अधिकारी और वर्तमान में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed