फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Over 50 Elephants Roam Two Forest Ranges; SP Inspects Villages as Teams Step Up Vigil

शहडोल में 50 से अधिक जंगली हाथियों ने डाला डेरा: एसपी ने वन पुलिस के साथ संभाला मोर्चा, गांवों में अलर्ट जारी

Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM IST
सार

जिले के देवलोंद क्षेत्र में करीब दो दर्जन हाथी हैं, जबकि 30 से अधिक हाथियों का दूसरा झुंड जयसिंहनगर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने वन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Shahdol: Over 50 Elephants Roam Two Forest Ranges; SP Inspects Villages as Teams Step Up Vigil
जंगलों में पैदल मार्च करते एसपी

विस्तार

जिले के दो अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। देवलोंद क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। वहीं बांधवगढ़ के जंगलों से होते हुए आया 30 से अधिक हाथियों का एक अन्य झुंड ब्यौहारी क्षेत्र से आगे बढ़कर जयसिंहनगर पहुंच गया है। हाथियों के लगातार बदलते विचरण क्षेत्र को देखते हुए वन विभाग की कई टीमें निगरानी में जुटी हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने भी मोर्चा संभालते हुए वन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ग्राम ठेंगरहा और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने खुद अपने अधिकारियों के साथ हाथियों के विचारण क्षेत्र का निरीक्षण कर जाया जायजा लिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों से हाथियों की मौजूदा गतिविधियों, उनके संभावित आवागमन मार्गों और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। वनमंडलाधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वन अमले और कर्मचारियों को गांवों के आसपास तैनात किया जाता है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके। लाउडस्पीकर, मुनादी और कोटवारों के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग ने लोगों से हाथियों से कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील की है। रात के समय खेतों, जंगलों और हाथियों के विचरण मार्गों पर जाने से बचने तथा बिजली के तारों और लाइटों को बंद रखने की सलाह भी दी गई है। हाथियों की लोकेशन पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना तंत्र सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शराब कांड: जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई, बिक्री के लिए ठेकों के कर्मचारियों को जोड़ा


एसपी ने अधिकारियों को हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने और ग्रामीणों को जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन एवं पुलिस विभाग के बीच तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों से हाथियों के पास जाने, उन्हें छेड़ने, पटाखे फोड़ने, शोर मचाने या भीड़ लगाने से बचने और किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ डॉ. गौरव सक्सेना और एसडीओपी ऋषभ छारी सहित संबंधित वन एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed