फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक लकी राशिफल: इन 4 राशि वालों के लिए खास रहेगा नवंबर का पहला सप्ताह, धन लाभ और सफलता के बनेंगे योग

Tue, 03 Nov 2026 10:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:28 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026: शुक्रादित्य और बुधादित्य योग के प्रभाव से नवंबर का पहला सप्ताह चार राशि वालों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और सम्मान के खास अवसर लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026 know November new week horoscope in hindi
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026: शुक्रादित्य और बुधादित्य योग के साथ नवंबर का पहला सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 02 से 08 नवंबर तक इन योगों का शुभ प्रभाव बना रहेगा, जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, यह सप्ताह साल के बड़े त्योहारों के लिहाज से भी खास रहने वाला है। बता दें कि 5 नवंबर को रमा एकादशी, 6 को धनतेरस और 7 को छोटी दिवाली के साथ अगले दिन यानी 8 नवंबर 2026 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों की विशेष स्थिति और तीज-त्योहारों का संयोग इस सप्ताह को और खास बना रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद भाग्यशाली रह सकता है। इन जातकों को धन लाभ के साथ करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बनेंगे। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

Trending Videos
Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026 know November new week horoscope in hindi
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको मनचाही सफलता इस सप्ताह प्राप्त होगी। इस दौरान बिजनेस में आपको कुछ मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। राज्य पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी दूर हो सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद दूर होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। 

Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026 know November new week horoscope in hindi
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं सफल रहने वाला है। करियर को लेकर नया मार्ग आपको प्राप्त होगा। इस दौरान आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और पुराने विवादों से छुटकारा मिलने के योग बनेंगे। वहीं, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं। साथ ही पुराने कर्ज चुकाने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। लंबे समय से रूका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। 
साप्ताहिक लव राशिफल: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले रिश्तों में बरतें सावधानी, जानें इस हफ्ते का लव राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026 know November new week horoscope in hindi
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं। खास बात है कि, कर्क राशि के जो लोग सत्ता और सरकार से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बीतेगा। 
साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 2, 3 और 7 वालों के लिए खास रहेगा सप्ताह, जानें धन और करियर का हाल

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 02 to 08 November 2026 know November new week horoscope in hindi
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह गुडलक लेकर आया है। आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके कामकाज में मनचाही प्रगति और सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में पुराने तरीके से हटकर कुछ नया करने का विचार आ सकता है। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

नवंबर 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed