Atal Pension Yojana Eligibility And Benefits In Hindi: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरी या कारोबार के साथ समय रहते पेंशन की योजना बनाना भी जरूरी हो जाता है। जैसे- आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर ऐसा कर सकते हैं।
{"_id":"6ae1ce31bd6fe49ab80ee787","slug":"atal-pension-yojana-who-is-eligible-and-how-much-monthly-pension-can-you-get-2026-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल पेंशन योजना: कौन है पात्र और कितने रुपये मिलते हैं हर महीने? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अटल पेंशन योजना: कौन है पात्र और कितने रुपये मिलते हैं हर महीने? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में
Wed, 28 Oct 2026 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:58 PM IST
सार
- Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है
- हालांकि, पहले इस अटल पेंशन योजना में हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है। उसके बाद आपको पेंशन का लाभ मिलता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?
- जो लोग भारत के नागरिक हैं
- जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
- जिन लोगों के पास बैंक खाता है
- जिन लोगों का आधार बैंक खाते से लिंक है
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितने रुपये की पेंशन मिलती है?
- अटल पेंशन योजना में पेंशन की पांच कैटेगरी होती हैं
- इनमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5,000 रुपये का पेंशन प्लान शामिल है
- आप इसमें से जो भी पेंशन प्लान चुनते हैं, आपको 60 साल की उम्र के बाद वो पेंशन हर महीने मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पेंशन के लिए कितना करना होगा निवेश?
- पहले तो ये जान लें कि आपको पेंशन का लाभ लेने के लिए हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है
- आपको योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
- इसके बाद ही आपको पेंशन का लाभ हर महीने मिलता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- आपने जो पेंशन प्लान चुना है उसके और आपकी उम्र के हिसाब से आपके हर महीने का प्रीमयिम तय होता है
- इसे ऐसे समझिए कि अगर 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये मासिक पेंशन चाहिए, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होते है
- वहीं, 30 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाला व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 577 रुपये देने होते हैं