फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका बिजली का मीटर तेज भाग रहा है? ऐसे करें अपने घर में 'चेक टेस्ट' और करें शिकायत

Wed, 28 Oct 2026 04:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

  • Electricity Meter Running Fast: घर के सभी उपकरण और मेन स्विच बंद करने के बाद भी मीटर की लाइट ब्लिंक करे, तो वायरिंग लीकेज या मीटर खराब हो सकता है।
  • 1000 वाट का उपकरण एक घंटे चलाने पर एक यूनिट बढ़नी चाहिए, इससे अधिक बढ़ने पर मीटर तेज भाग रहा है।

विज्ञापन
Is Your Electricity Meter Running Fast? Check at Home and File a Complaint
बिजली बिल ज्यादा आना - फोटो : AI

High Electricity Bill Check: जब गर्मियों या सर्दियों में अचानक भारी-भरकम बिजली का बिल हाथ में आता है, तो किसी का भी सिर चकरा जाना लाजिमी है। कई बार हमें यह बात समझ ही नहीं आती कि जब हमने जरूरत से ज्यादा बिजली जलाई ही नहीं, तो फिर इतना मोटा बिल आखिर कैसे आ गया? ऐसे में मन में यह शक होना स्वाभाविक है कि कहीं घर का बिजली मीटर खराब तो नहीं हो गया है या वह अपनी रफ्तार से ज्यादा तेज तो नहीं भाग रहा है।



अगर आपके साथ भी कभी ऐसा अनुभव हुआ है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपको यह जानकर राहत मिलेगी कि इसके लिए आपको तुरंत किसी मिस्त्री या बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप बहुत ही आसानी से घर बैठे खुद अपने बिजली मीटर की सही स्थिति की जांच कर सकते हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Is Your Electricity Meter Running Fast? Check at Home and File a Complaint
खुद से कैसे करें एमसीबी टेस्ट? - फोटो : Adobe Stock

खुद से कैसे करें एमसीबी टेस्ट?

  • अपने घर के सभी बिजली उपकरण जैसे पंखे, लाइट और फ्रिज पूरी तरह से बंद कर दें। इसके बाद घर का मुख्य एमसीबी या मेन स्विच ऑफ कर दें।
  • अब अपने बिजली मीटर के पास जाकर उसकी ब्लिंकिंग लाइट को ध्यान से देखें।
  • अगर एमसीबी बंद होने के बाद भी मीटर की लाल लाइट लगातार जल बुझ रही है, तो समझ जाइए कि घर की वायरिंग में करंट लीक हो रहा है या मीटर में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ चुकी है।
Is Your Electricity Meter Running Fast? Check at Home and File a Complaint
क्या लोड टेस्ट से पकड़ सकते हैं गड़बड़ी? - फोटो : Adobe Stock

क्या लोड टेस्ट से पकड़ सकते हैं गड़बड़ी?

  • मीटर की असलियत जानने के लिए आप 1000-वाट यानी 1 किलोवाट का लोड टेस्ट भी कर सकते हैं।
  • इसके लिए मीटर की शुरुआती रीडिंग नोट करें और फिर घर में कोई 1000 वाट का भारी उपकरण जैसे हीटर या गीजर लगातार एक घंटे तक चलाएं।
  • नियम के मुताबिक एक घंटे में मीटर में ठीक एक यूनिट बढ़नी चाहिए। अगर एक घंटे में यूनिट डेढ़ या दो बढ़ जाती है, तो इसका साफ मतलब है कि आपका मीटर तेज भाग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your Electricity Meter Running Fast? Check at Home and File a Complaint
क्या होता है चेक मीटर? - फोटो : AI Generated

क्या होता है चेक मीटर?

  • अगर आपके द्वारा किए गए घरेलू टेस्ट में मीटर खराब या तेज चलता हुआ पाया जाता है, तो आपको तुरंत कदम उठाना चाहिए। 
  • आप बिजली विभाग में लिखित आवेदन देकर अपने घर पर एक 'चेक मीटर' लगवाने की मांग कर सकते हैं। विभाग कुछ दिनों तक दोनों मीटरों की रीडिंग की तुलना करता है।
  • अगर आपका मीटर खराब निकलता है, तो विभाग उसे मुफ्त में बदल देता है और पुराने बढ़े हुए बिल में भी जरूरी सुधार कर देता है।
विज्ञापन
Is Your Electricity Meter Running Fast? Check at Home and File a Complaint
सामाधान न मिलने पर कहां करें शिकायत? - फोटो : AI Generated
सामाधान न मिलने पर कहां करें शिकायत?
  • मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप तुरंत बिजली विभाग के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप अपने क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप पर लॉग इन करके भी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। 
  • समय रहते की गई यह छोटी सी कोशिश आपको भारी-भरकम और गलत बिजली बिल के बोझ से हमेशा के लिए बचा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed