दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद शनिवार शाम को सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई के दौरान जेल के बाहर काफी गहमागहमी रही। जेल से बाहर आते ही आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान आजम ईडी के अधिकारियों पर भड़क गए और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।
अफसरों पर भड़के आजम: जेल से निकलते ही ईडी का शिकंजा, गाड़ी में बैठने से इनकार, अब्दुल्ला की रिहाई पर आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:59 PM IST
सार
दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर रवाना हो गए। उनकी रिहाई पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। वहीं, आजम खां को जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम अपने साथ ले जाने लगी तो वह अधिकारियों पर भड़क गए और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन