फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dhami condemned the police action in Mansa.

Amritsar News: धामी ने मानसा में पुलिस कार्रवाई की निंदा की

Wed, 28 Oct 2026 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 28 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Dhami condemned the police action in Mansa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने मानसा में नशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने गांव भम्मे कलां में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस द्वारा शव जबरन ले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। धामी ने प्रदर्शन के दौरान युवाओं की गिरफ्तारी और सिखों की पगड़ियों की बेअदबी पर भी नाराजगी व्यक्त की।

धामी ने कहा कि पंजाब के युवाओं की नशे से मौत बेहद चिंताजनक है। सरकार समस्या का समाधान करने के बजाय लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। धामी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई किसके आदेश पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed