Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kabaddi player Amritpal Singh 'Amba Sursingh' joins 'Waris Punjab De' Amritsar

अमृतसर: कबड्डी खिलाड़ी अमृतपाल सिंह अंबा सुरसिंह वारिस पंजाब दे में शामिल, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

Thu, 12 Nov 2026 03:43 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

पार्टी नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और युवाओं का संगठन से जुड़ना पार्टी की नीतियों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन
Kabaddi player Amritpal Singh 'Amba Sursingh' joins 'Waris Punjab De' Amritsar
कबड्डी खिलाड़ी अमृतपाल सिंह अंबा सुरसिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अमृतपाल सिंह अंबा सुरसिंह अपने साथियों के साथ अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। वीरवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की पांच सदस्यीय मुख्य कमेटी के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रणजीत सिंह राणा वंझ सहित उनके कई साथी भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी की मुख्य पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य भाई हरभजन सिंह तुड़ और भाई अमरजीत सिंह वन्नचिड़ी, पार्लियामेंट्री बोर्ड एवं तालमेल कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह अगवान और प्रगत सिंह संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और युवाओं का संगठन से जुड़ना पार्टी की नीतियों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। अकाली दल वारिस पंजाब दे का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि पंजाब के अधिकारों, पंजाबी पहचान, युवाओं के भविष्य, नशे के खात्मे, पानी की रक्षा और इंसाफ के मुद्दों पर आवाज बुलंद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा अब परंपरागत राजनीति से बाहर निकलकर पंजाब के हितों को प्राथमिकता देने वाली राजनीतिक सोच के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर पंजाब के मुद्दों के लिए संघर्ष करेगी।

पार्टी में शामिल हुए अमृतपाल सिंह अंबा सुरसिंह ने कहा कि वह पंजाब के अधिकारों और तरक्की के लिए पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुए हैं। पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उनके साथ शामिल हुए युवाओं ने भी पार्टी को मजबूत करने और पंजाब के अधिकारों की आवाज घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एडवोकेट हरजोत सिंह मान, अमनदीप सिंह डड्डूआणा, शमशेर सिंह पधरी, बापू दया सिंह, नरेंद्र सिंह कलसियां, प्रगत सिंह मीरांकोट, महिंदरपाल सिंह तुंग, भीम सिंह, अमृतपाल सिंह छीना, मनजीत सिंह नवांपिंड और दिलशेर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed