Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Coordination between departments will improve the system; two committees formed for sanitation.

Mohali News: विभागों के तालमेल से सुधरेगी व्यवस्था, सफाई के लिए दो कमेटियां गठित

Thu, 05 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Coordination between departments will improve the system; two committees formed for sanitation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शहर को साफ-सुथरा बनाने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर में दो स्तरों पर कमेटियों का गठन होगा। इनमें शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) और वार्ड स्तर की कमेटियां शामिल हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल कूड़ा उठाना नहीं, बल्कि गंदगी फैलने के अन्य कारणों को भी दूर करना है। अभियान में नगर परिषद प्रधान, कार्यकारी अधिकारी (ईओ), इंजीनियरिंग, जल एवं सीवरेज, सेहत विभाग और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी सहयोग करेंगे। सीवरेज ओवरफ्लो, पानी की लीकेज और टूटी सड़कों से फैलने वाली गंदगी की समस्या का समाधान भी इस पहल का हिस्सा होगा। संबंधित विभागों के बीच तालमेल से समस्याओं को दूर किया जाएगा। वार्ड स्तर पर गठित कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने में मदद करेंगी। वहीं, यूएलबी स्तर की कमेटी विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेगी। इससे सफाई व्यवस्था को केवल एक विभाग की जिम्मेदारी मानने के बजाय सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर रहेगा। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कूड़ा उठाने के साथ बार-बार गंदगी फैलने के कारणों को दूर करना भी जरूरी है। ऐसे में अभियान की सफलता विभागों के आपसी तालमेल और समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर निर्भर करेगी।


जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा
नगर परिषद कमेटियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेगी। जिन इलाकों में गंदगी की समस्या सामने आएगी, वहां सफाई के साथ स्थानीय निवासियों के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर भी अहम भूमिका निभाएंगे। वे लोगों को सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखने के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन




जीरकपुर में गंदगी केवल झाड़ू लगाने से दूर नहीं होगी। सीवरेज ओवरफ्लो, पानी की लीकेज और टूटी सड़कों की समस्या दूर करने की पहल सराहनीय है। -अमन प्रताप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी विभागों को साथ लेकर सफाई अभियान चलाने की पहल अच्छी है। इससे सीवरेज, पानी की लीकेज और टूटी सड़कों की समस्याओं का समाधान होगा। -संजीव बांसल, पार्षद, ढकोली।




पूर्व की सरकारों ने सफाई को झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने तक सीमित रखा। अब सीवरेज ओवरफ्लो, पानी की लीकेज और टूटी सड़कों से फैलने वाली गंदगी भी दूर की जाएगी। सभी विभागों को अभियान में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed