फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur police Two accused of theft apprehended including one minor stolen items recovered

जीरकपुर पुलिस को सफलता: चोरी करने के दो आरोपी काबू, आरोपियों में एक नाबालिग भी; चोरी का सामान बरामद

Tue, 27 Oct 2026 08:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 08:50 AM IST
सार

थाना जीरकपुर के एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने बताया कि दविंदर सिंह उर्फ देव नाबालिग को चोरी करने के लिए अपने साथ रखता था। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Zirakpur police Two accused of theft apprehended including one minor stolen items recovered
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरकपुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। इन चोरों ने रविवार को जरनैल एन्क्लेव में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरों को कालका लाइट पॉइंट के नजदीक लॉटरी बाजार के पास से सफेद होंडा सिटी कार में पकड़ा। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान दविंदर सिंह देव निवासी पालम एन्क्लेव सैनी टावर जीरकपुर के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसके खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने चोरों के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो सुनहरी रंग की भगवान की मूर्तियां और चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार बरामद की है। 
विज्ञापन


थाना जीरकपुर के एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने बताया कि दविंदर सिंह उर्फ देव नाबालिग को चोरी करने के लिए अपने साथ रखता था। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी तक चोरी हुआ कैश बरामद नहीं कर पाई है। कैश बरामद करने के लिए आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्या इन चोरों ने शहर में किसी और चोरी को भी अंजाम दिया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed