फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Worker dragged on bonnet at toll plaza; driver fled

Patiala News: टोल प्लाजा पर कर्मी को बोनट पर घसीटा<bha>;</bha> चालक भागा

Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Worker dragged on bonnet at toll plaza; driver fled
सेफ्टी बैरियर तोड़ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला-राजपुरा हाईवे पर धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने टोल बैरियर तोड़ दिया। कार ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अमनदीप सिंह को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
यह घटना शनिवार तड़के 3:58 बजे हुई और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्मचारी अमनदीप सिंह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। चालक उसे कुछ दूर तक बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। अमनदीप सिंह को उपचार के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और रोष
डीएसपी (ग्रामीण) रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर लिया गया है। कार में केवल एक व्यक्ति सवार था और पुलिस फरार चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों में रोष है। पंजाब स्टेट टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाड़ी ने घटना की निंदा की। उन्होंने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed