फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   fire has spread from the Aravalli hills with the hillside ablaze across a 3-kilometer stretch

राजस्थान: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही

Tue, 27 Oct 2026 08:10 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:10 AM IST
सार

अलवर के रामगढ़ क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में सोमवार सुबह लगी आग देर शाम गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई। प्रशासन, वन विभाग, दमकल और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। रात में आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

विज्ञापन
fire has spread from the Aravalli hills with the hillside ablaze across a 3-kilometer stretch
अलवर की अरावली पहाड़ियों में आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में फैली अरावली की पहाड़ियों में लगी आग ने देर शाम तक विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में लगी आग हवा के साथ फैलते हुए सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों से करीब तीन किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन, वन विभाग और दमकल की टीमें कई घंटों तक मशक्कत करती रहीं। देर रात आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे सरहेटा की पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से सूखी झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भी टहनियों और पानी की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। दिनभर की मशक्कत के बाद सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों के करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तेज हवाओं और सूखी घास के कारण आग आगे फैलती रही।

विज्ञापन


पढे़ं: क्या आपके शहर में बदलने वाला है मौसम? कब होगी बारिश, कहां बढ़ेगी सर्दी... जानिए आईएमडी का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा बढ़ने से बढ़ी चुनौती
देर शाम आग गोहा की पहाड़ी तक पहुंचने की सूचना मिलने पर अधिकारियों में फिर हलचल मच गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। वन विभाग के रेंज अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अंधेरा होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

तहसीलदार आशीष शर्मा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों पर आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन देर शाम गोहा की पहाड़ी तक आग फैलने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से पहाड़ी के शेष हिस्से में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, रात होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही है और पहाड़ी पर आग लगातार फैल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed