{"_id":"6aef28cfd08677bc8a091eac","slug":"tight-security-arrangements-in-place-firecrackers-can-be-burst-only-until-10-pm-shimla-news-c-19-sml1002-817226-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रात 10 \nबजे तक ही जला सकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रात 10 बजे तक ही जला सकेंगे पटाखे
विज्ञापन
शोघी बैरियर समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस की नाकाबंदी
राजपत्रित अधिकारी ले रहे व्यवस्था का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीपावली को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले की सीमाओं पर 24 घंटे नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने का समय निर्धारित किया है। इस दौरान केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। एसएसपी शिमला ने त्योहारी सीजन को देखते हुए राजपत्रित अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। शोघी बैरियर पर दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।त्योहारी सीजन में नशा तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। त्योहारों के दौरान नशा तस्करी की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। प्रशासन ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। आग लगने या अन्य आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने को कहा है। एसएसपी गौरव सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अपील की है।