Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos ensues following shooting at dal-bati event in Agra

आगरा न्यूज: दाल-बाटी कार्यक्रम में फायरिंग से मची अफरातफरी, लूटपाट की कोशिश; तीन हमलावर पकड़े

Sun, 08 Nov 2026 04:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह को निशाना बनाकर दो फायर किए। सुरेंद्र सिंह जमीन पर लेट गए, जिससे उनकी जान बच गई। गोली चलने से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Chaos ensues following shooting at dal-bati event in Agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज शिव सिंह में शनिवार दोपहर दिवाली के अवसर पर दाल-बाटी कार्यक्रम में लूट की कोशिश की गई। दो बाइकों पर आए चार हमलावरों ने ग्रामीणों से रुपये और मोबाइल लूटने के उद्देश्य से फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


नगला ताज गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर एक बजे हमलावर अवैध रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकाने लगे। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह को निशाना बनाकर दो फायर किए। सुरेंद्र सिंह जमीन पर लेट गए, जिससे उनकी जान बच गई। गोली चलने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। चारों हमलावर बाइक लेकर बरहन की तरफ भागने लगे। सुरेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव नगला रूंध के पास तीन हमलावरों को पकड़ लिया। एक हमलावर बाइक लेकर भाग गया। पकड़े गए हमलावरों को रिवॉल्वर सहित पुलिस को सौंप दिया गया। एसीपी एत्मादपुर देवेष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तहरीर दी। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed