फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water sprayed from 18 tankers to suppress dust clouds

सांसों पर संकट: आगरा की हवा हुई जहरीली, सड़कों पर उतरे पानी के टैंकर; 39 में से 32 चौराहे प्रदूषित

Sat, 31 Oct 2026 09:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

आगरा के 39 में से 32 चौराहों पर हवा की गुणवत्ता खराब, धूल और प्रदूषण से बिगड़े हालात। नगर निगम ने मोर्चा संभाला, 18 टैंकरों से पानी का छिड़काव और 7 मशीनों से होगी सड़कों की सफाई।
 

विज्ञापन
Water sprayed from 18 tankers to suppress dust clouds
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 शहर के 39 में से 32 चौराहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब होने और धूल के गुबार कम करने के लिए नगर निगम ने पानी के छिड़काव के लिए 18 टैंकर लगाए हैं। दिन में तीन बार सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। झाड़ू की जगह सड़कों की सफाई में सात मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों को लगाया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शहर में वायु प्रदूषण के गंभीर हालात की खबर प्रकाशित की, इसके बाद नगर निगम ने शुक्रवार से पानी का छिड़काव कराने की कवायद शुरू की है। नगर निगम ने अलग-अलग रूट पर 18 स्प्रिंकलर और पानी के टैंकर लगाए हैं। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को नगर निगम ने पत्र लिखा है, जिसमें वायु प्रदूषण नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि पानी का छिड़काव, मैकेनिकल स्वीपिंग और सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेट्रो और सीएम ग्रिड का काम कर रही एजेंसियों से स्प्रिंकलर चलाने को कहा गया है। निर्माण एजेंसियों को अपने कार्यस्थलों पर निर्धारित मानकों पर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed