{"_id":"6af1f70a64a560a1960bc26e","slug":"youth-breaks-leg-after-falling-from-roof-during-police-raid-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे के विवाद में फंस गई पुलिस!: दबिश के दाैरान छत से गिरकर युवक का टूटा पैर, एसीपी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे के विवाद में फंस गई पुलिस!: दबिश के दाैरान छत से गिरकर युवक का टूटा पैर, एसीपी ने शुरू की जांच
Mon, 09 Nov 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:08 PM IST
सार
चाचा की शिकायत पर चौकी पुलिस से दो सिपाही उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सिपाही घर के अंदर आ गए। वह भतीजे को पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर वो घर की छत पर भाग गया। छत से खेत में कूद गया। जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बरहन के गांव गढ़ी रामबक्श में शुक्रवार शाम चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा की शिकायत पर पुलिस भतीजे को पकड़ने पहुंची मगर भतीजा घर की छत पर भाग गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी घर में घुस गए। इससे दहशत में आए भतीजे ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मी भाग गए। परिजन ने घायल को इमरजेंसी में उपचार कराया। दो दिन बाद मामला चर्चा में आया है। मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने एसीपी को जांच के आदेश किए हैं।
गांव गढ़ी रामबक्श निवासी शंभू का शुक्रवार को अपने चाचा संतोष से किसी बात पर विवाद हो गया था। शंभू ने बताया कि उसके चाचा ने आंवलखेड़ा पुलिस चौकी पर शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर चौकी पुलिस के दो सिपाही उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सिपाही घर के अंदर आ गए। वह उसको पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर वो घर की छत पर भाग गया।

Trending Videos
पुलिसकर्मी भी छत पर चले गए। दहशत में वो घर की छत से खेत में कूद गया। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर गए। चिकित्सक ने कच्चा प्लास्टर चढ़ाने के बाद घर भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने बिना एफआईआर के घर में दबिश दी। इसके बाद उसे पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस मामूली विवाद में भी इस तरह की कार्रवाई कैसे कर सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत पर पुलिस गई थी। युवक के नहीं मिलने पर वापस आ गई थी। दो दिन बाद आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में एसीपी एत्मादपुर को जांच के आदेश किए गए हैं। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
शिकायत पर पुलिस गई थी। युवक के नहीं मिलने पर वापस आ गई थी। दो दिन बाद आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में एसीपी एत्मादपुर को जांच के आदेश किए गए हैं। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन