Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Sandeep Singh Engagement Today

मंत्री संदीप सिंह की रिंग सेरेमनी: सगाई संपन्न, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद; देखें कार्यक्रम के वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 06:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

कल्याण सिंह के नाती व मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अलीगढ़ के तालानगरी मैदान पर चल रही है। सीएम योगीा आदित्यनाथ सगाई समारोह में पहुंचे और आशीर्वाद दिया। फिर आगरा रवाना हो गए।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh Engagement Today
सगाई समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को अलीगढ़ के तालानगरी स्थित एथलेटिक्स मैदान पर संपन्न हुआ। संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी और अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई। वहीं, उनके भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के कारोबारी परिवार की बेटी अंतरा त्यागी के साथ सगाई की रस्म पूरी की। 

विज्ञापन


वीवीआईपी पंडाल में बनाए गए मंच पर दोनों जोड़ों ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों और उनकी मंगेतरों को आशीर्वाद देकर नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने संदीप सिंह को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का उपहार बैग भी भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने (राजवीर सिंह राजू) अपनी धर्मपत्नी के दबाव में सभी लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे हैं। आपके साथ मुझे भी दावत मिल गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संदीप सिंह सरकार में मंत्री हैं, इसलिए उन्होंने मुझे पहले ही निमंत्रण दे दिया था। करीब तीन मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम चार बजे आने पर उन्होंने सोचा था कि भीड़ कम हो गई होगी, लेकिन यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर हर्ष हो रहा है। उन्होंने श्रीराम, बांके बिहारी और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगवाए। समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावत का यह है मेन्यू
सामान्य जनता  के लिए
सफेद रसगुल्ला, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, सब्जी आलू, काशीफल, मिक्स वेज, पुलाव, चने की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, दाल मखनी, रायता, हलवा मूंग की दाल, आइसक्रीम, कॉल्ड्रिंक आदि हैं।

वीआईपी-वीवीआईपी के लिए
प्रेमी केटर्स के विवेक प्रेमी ने बताया कि सामान्य जनता वाले खाद्य पदार्थ के साथ दावत में  11 सब्जियां, 6 मिठाईयाँ हैं। वीआईपी-वीवीआईपी के लिए रसमलाई, पास्ता, नूडल्स, एक दो चाइनीज आईटम, घेबर, आदि प्रकार के 101 आइटम हैं।

मुख्य हॉल में लगी थी कल्याण सिंह की तस्वीर
मुख्य हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संदीप सिंह के दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई थी। इस दौरान संदीप सिंह की दादी रामवती देवी को गोद में उठाकर मंच पर लाया गया। पिता राजवीर सिंह राजू ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अपने दोनों बेटों के लिए आशीर्वाद मांगा। संदीप सिंह और सौरभ सिंह का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगा।


मुख्यमंत्री योगी ने संदीप सिंह को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का उपहार बैग भी भेंट किया। समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे। मुख्य हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संदीप सिंह के दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई थी। इस दौरान संदीप सिंह की दादी रामवती देवी को गोद में उठाकर मंच पर लाया गया। पिता राजवीर सिंह राजू ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अपने दोनों बेटों के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। 

Trending Videos

Minister Sandeep Singh Engagement Today
सगाई समारोह स्थल - फोटो : संवाद

सियासत : पूरी विधानसभा को निमंत्रण, गांव-गांव कराई मुनादी
सगाई और तिलक समारोह में मांगलिक कार्यक्रमों की पूर्ति के साथ ही सियासत के एक जमीन को तैयार करने का माहौल भी दिखाई दिखाई देता है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों के अलावा अतरौली विधानसभा के 250 गांवों के निवासियों को भी मुनादी करवा कर निमंत्रण दिया गया।


आम लोगों के लिए मंच तैयार किया गया। उस मंच पर मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। मंच से ही राजवीर सिंह राजू भैया ने उपस्थित जनसमूह से अपने दोनों बेटों के लिए हाथ उठवा कर आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी हाथ उठाकर आशीर्वाद के लिए सहमति दी। इसके अलावा जनता के लिए बनाए गए दूसरे पंडाल में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों ने भी हाजिरी लगाई। 

इनमें पूर्व मंत्री और बरौली से विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, विधायक ठाकुर रवींद्र पाल सिंह, विधायक राज कुमार सहयोगी, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि अन्य मौजूद रहे। लोगों से बातचीत की। संवाद किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। इस तरह यह पूरा नजारा सियासत की जमीन को उर्वरा बनाने की एक कवायद के रूप में नजर आया।

Minister Sandeep Singh Engagement Today
दादी ने दिया नातियों को आशीर्वाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

सत्ता : चार मिनट के संबोधन में दो बार कल्याण सिंह का जिक्र 
आयोजन स्थल में पब्लिक एरिया में बनाए गए मंच पर योगी आदित्यनाथ शाम 4.15 मिनट पर पहुंचे। उन्होंने सियावर रामचंद्र भगवान की जय, पवनसुत हनुमान की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय, राधा रानी की जय, नमो पार्वती हर हर महादेव के नारे लगवाए। पूरे संबोधन में बाबू कल्याण सिंह का दो बार जिक्र किया।


चार मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों के शुभ विवाह के पूर्व आयोजित मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने यह निमंत्रण पत्र अपनी धर्म पत्नी के दबाव में छपवा कर आपको दावत के लिए बुलाया है। आपके बहाने हम लोगों को भी खाने के लिए मिला है।

मुझे संदीप सिंह ने मुझे पहले ही आमंत्रित कर दिया था क्योंकि वह सरकार में मंत्री हैं। मैं उनको हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी यही प्रार्थना करें कि दोनों भाइयों के इस शुभ मांगलिक कार्यक्रम में एक सुखमय जीवन प्राप्त हो। यशस्वी जीवन प्राप्त हो। उनके पूज्य दादाजी यानि श्रद्धेय बाबू जी का आशीर्वाद उनको बराबर प्राप्त होता रहे, इस विश्वास के साथ संदीप सिंह और सौरभ सिंह को बधाई देता हूं। मैं सोच रहा था कि चार बजे जाऊंगा भीड़ कम हो जाएगी लेकिन अभी भीड़ बढ़ती जा रही है। इसके बाद राजवीर सिंह राजू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा अलीगढ़ पहुंचे। यहां एक स्कूल में जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि अंडमान निकोबार दीप समूह का तेजी से विकास हो रहा है यहां पर एक बड़ा बंदरगाह और दो एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भारत का कारोबार भी बढ़ेगा। कच्चा तेल और अन्य ईंधन लेकर आने वाले जहाज को यहां पर बेहतर सुविधाएं और सुगम रास्ता उपलब्ध होगा क्योंकि अधिकांश जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि श्री विजय पुरम और ग्रेट निकोबार में दो आधुनिक हवाई अड्डे भी बनाए जा रहे हैं जिसे यहां के पर्यटन का विकास होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुसार विकास करने पर जोर दिया जिसमें पेड़ पौधों का संरक्षण और अन्य जीवों को संरक्षण देने की संस्कृति सिखाई जाती है। उसके बाद वह सगाई समारोह में पहुंच गए।

मंत्री संदीप सिंह की सगाई में पहुंची वृद्धा, दावत के लिए नहीं, सीएम योगी को देने आई थी अर्जी

बैठकर खाने वालों को टोका नहीं
दावत में आए कई लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार जमीन पर बैठकर ही खाना खाया। इसमें उम्रदराज बुजुर्गों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। कुछ लोगों ने खाना परोसने के लिए लगाए स्टालों में खाली जगह मिलने पर उस स्थान का उपयोग किया। कई लोगों ने टेबल कुर्सी पर आराम से खाना खाया। 

कैलाश के बगड़ बमबम पर झूमे मंत्री और मंगेतर सहित पूरा परिवार
नाथद्वारा की थीम पर सजे पंडाल के मंच पर कैलाश खेर की दमदार आवाज गूंजी तो सामने मौजूद भीड़ झूमने लगी। राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के मांगलिक समारोह में कैलाश खेर ने फिल्म बाहुबली का चर्चित गीत 'क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है...' और 'जय-जयकारा प्रस्तुत किया तो कल्याण सिंह परिवार खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया। कैलाश ने जब बगड़ बमबम बम लहरी गाया तो पूर्व सांसद राजवीर सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, उनकी मंगेतर मेघना, सौरभ सिंह अंतरा और पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा भी झूम कर नाचे। 


                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed