फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Markets bustled with activity due to Karwa Chauth shopping.

Ambedkar Nagar News: करवा चौथ की खरीदारी से बाजार रहे गुलजार

Wed, 28 Oct 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Markets bustled with activity due to Karwa Chauth shopping.
बुधवार को अकबरपुर के शहजादपुर में पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
अंबेडकरनगर। करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को बाजार गुलजार रहे। शहर और कस्बों के छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। ब्यूटीशियन, ज्वैलर्स, पूजा सामग्री व कास्मेटिक बाजार में महिलाओं का हुजूम दिखा। वहीं, कपड़ाें की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूजा-पाठ के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। शहर की प्रमुख बाजार शहजादपुर बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गहने, साड़ी, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ रही। व्यस्त बाजार में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। यहां महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। आधी रात तक मेहंदी के स्टॉल और ब्यूटी पार्लरों पर चहल-पहल नजर आई। लोगों ने पूजा के लिए कैलेंडर, मिट्टी और चीनी के करवे, छलनी, पूजन सामग्री की खरीदारी की। दिन भर शहर के अयोध्या मार्ग, बसखारी व टांडा मार्ग के अलावा जलालपुर, टांडा, बसखारी, कटेहरी, राजेसुल्तानपुर समेत आदि प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखी। इससे सड़कों पर जाम के हालात रहे। पौराणिक मान्यता के मुताबिक सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर का पूजन करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी और फिर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी। सुहागिन महिलाओं को इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed