{"_id":"6ae6199b901ee5ee9d045160","slug":"young-couple-ends-their-lives-by-jumping-in-front-of-a-train-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168314-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान
विज्ञापन
मालीपुर के सैदपुर उमरन के पास ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमीयुगल की मौत के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस
अंबेडकरनगर। मालीपुर स्टेशन के सैदपुर उमरन के निकट शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती ने दून एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों के प्रेमी युगल होने की चर्चा है। देर शाम तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।
कोलकाता से ऋषिकेश जाने वाली दून एक्सप्रेस दोपहर 3:42 बजे मालीपुर स्टेशन से अकबरपुर जंक्शन के लिए रवाना हुई। ट्रेन सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद खजूरी गांव के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक-युवती रेलवे ट्रैक के किनारे पहले से खड़े थे। ट्रेन के नजदीक आते ही पहले युवक और फिर युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना में दोनों ट्रेन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक दो घंटे से इलाके में मौजूद थे। युवक ने सफेद रंग की जींस और लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। वहीं युवती नीले रंग की जींस और काली शर्ट सफेद धारी की पहन रखी थी। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती के हाथ में लिखे मिले दो नाम
पुलिस के मुताबिक युवती के हाथ में टैटू से लवकुश और मेहंदी से चंदन लिखा हुआ है। युवक-युवती कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही जिले के सभी थानों और सीमावर्ती जिले की पुलिस को भेज दिया गया है।
मोबाइल मिले टूटे
पुलिस ने घटना स्थल से दो मोबाइल बरामद किए हैं, लेकिन वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उससे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सिम के नंबर की जांच की जा रही है। मृतकों के पास से उनका कोई आधार कार्ड भी बरामद नहीं हुआ है।