{"_id":"6ae0fbfb537090ce10024d6f","slug":"villagers-will-now-be-able-to-travel-freely-and-without-hesitation-amethi-news-c-96-1-ame1020-179126-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब बेधड़क आवागमन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब बेधड़क आवागमन करेंगे ग्रामीण
Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों ब्लॉक के नदियावां में मुन्ना कोरी के घर से पूरे गोसाई के पुरवा तक एक किमी सड़क का 88 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कराया जाएगा। पक्की सड़क बनने से चार गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बाजार, अस्पताल, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा।
नंदमहर धाम और जामों-भादर सड़क को जोड़ने वाला यह मार्ग गोसाई का पुरवा, वसायकपुर, नदियावां और सुकाली का पुरवा के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में सड़क कच्ची होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
ग्रामीण सूरज गुप्ता ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण राज सिंह, शिवम मौर्य और अमृतलाल ने बताया कि पक्की सड़क बनने से बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और तहसील पहुंचने के लिए खराब रास्ते से नहीं गुजरना पड़ेगा। सड़क बेहतर होने से गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से सुगम होगा और लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एक किलोमीटर पक्की सड़क के निर्माण के लिए 88 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के चार गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।