{"_id":"6ae8d9db2ae90c2dbd0afd04","slug":"countrys-first-digital-census-to-begin-in-december-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159612-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: देश की पहली डिजिटल जनगणना दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: देश की पहली डिजिटल जनगणना दिसंबर से
Tue, 03 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। वर्ष 2027 की जनगणना देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें जाति गणना भी शामिल है। दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य से 40 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे।
जनगणना दो चरणों में हो रही है। पहले चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया गया। अब दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी दर्ज की जाएगी। इस बार लोगों के पास ऑनलाइन पोर्टल पर खुद जानकारी भरने यानी स्वगणना का विकल्प भी होगा। जिसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर इसका सत्यापन करेंगे। इस डिजिटल प्रक्रिया के लिए मोबाइल ऐप और निगरानी प्रणाली तैयार कर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
-- -
पूरी तरह गोपनीय रहेगी व्यक्तिगत जानकारी
जनगणना में दी जाने वाली सूचनाओं की पूरी गोपनीयता सुनिश्चित की गई है। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है, और इसे आरटीआई (सूचना का अधिकार) के जरिए भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी।
विज्ञापन
-अरुण कुमार, एडीएम।