फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids conducted on seed shops; licenses of three sellers suspended

Barabanki News: बीज दुकानों पर छापेमारी, तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Wed, 28 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 28 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on seed shops; licenses of three sellers suspended
बाराबंकी। रबी की बोआई के दौरान बीज बिक्री में मनमानी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग की टीमों ने छह तहसीलों में छापेमारी की। 52 बीज बिक्री केंद्रों की जांच की गई और 33 नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान बंद मिलने पर तीन बीज विक्रेताओं के विक्रय प्राधिकार-पत्र निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर में मेसर्स पंकज खाद एवं बीज भंडार और आराध्या कृषि बाजार बंद पाए गए। इसी तरह रामनगर में मेसर्स न्यू आदर्श बीज भंडार का प्रतिष्ठान भी बंद मिला। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने इन तीनों विक्रेताओं के बीज विक्रय प्राधिकार-पत्र निलंबित कर दिए हैं। टीमों ने नवाबगंज में 10, फतेहपुर में 14, हैदरगढ़ में 10, रामसनेहीघाट में तीन, सिरौलीगौसपुर में पांच और रामनगर में 10 केंद्रों की जांच की थी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज विक्रेताओं को प्रतिष्ठान पर रेट और स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को निर्धारित दर पर ही बीज बेचने, प्रत्येक बिक्री पर कैश मेमो देने और स्टॉक व बिक्री रजिस्टर अपडेट रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बीज पर अनुदान
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज उपलब्ध हैं। गेहूं पर 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। चना और मटर की आठ वर्ष से कम पुरानी प्रजातियों पर 75 फीसदी तथा आठ से दस वर्ष की प्रजातियों पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। मसूर की आठ वर्ष से कम पुरानी प्रजातियों पर 100 फीसदी और आठ से दस वर्ष की प्रजातियों पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। सरसों और मसूर का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों से जन सुविधा केंद्र या संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार के माध्यम से बीज की बुकिंग कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed