{"_id":"6ae51051887046792a001e44","slug":"another-report-of-rs-75-lakh-fraud-filed-against-kanhaiya-gulati-his-wife-and-three-others-bareilly-news-c-4-bly1015-998905-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ 75 लाख रुपये ठगी की एक और रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ 75 लाख रुपये ठगी की एक और रिपोर्ट
Sat, 31 Oct 2026 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी, उनकी पत्नी राधा गुलाटी और एक एजेंट हरेंद्र प्रकाश पटेल के खिलाफ 75 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। 50 हजार रुपये का इनामी कन्हैया गुलाटी अपने परिवार के साथ फरार है।
गुलाटी के खिलाफ ठगी के 102 मामले पहले से दर्ज हैं। उस पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में नेटवर्क बनाकर ठगी का आरोप है। यह ठगी करोड़ों रुपये की है। बिथरी चैनपुर के मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया गुलाटी ने उनसे, उनके भाई प्रदीप और मां दुलारो देवी से 75 लाख रुपये का निवेश कराया। गुलाटी ने 22 माह में रकम दोगुनी करने का वादा किया था। भरोसे के लिए 55 लाख रुपये के बैंक चेक भी दिए थे। थाने में तहरीर देने के साथ उन्होंने एसएसपी बरेली समेत उच्च अधिकारियों को रजिस्ट्रर्ड डाक के जरिये शिकायत भेजी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बताया था कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी हरेंद्र प्रकाश पटेल ने उनको कन्हैया गुलाटी से मिलाया था।
गुलाटी दंपती ने कंपनी की आकर्षक योजनाओं का लालच देकर प्रमोद, उनकी मां और भाई से निवेश कराया। बाद में गुलाटी और उसकी पत्नी कार्यालय बंद करके फरार हो गए। प्रमोद की शिकायत पर पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया। प्रभारी एसएसपी चिराग जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।