फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Factory worker die who shot for refusing to withdraw case in Bareilly

बरेली: मुकदमा वापस न लेने पर फैक्टरी कर्मचारी को मारी थी गोली, चार दिन बाद मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:52 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 11:52 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में गोली लगने से घायल हुए फैक्टरी कर्मचारी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मुकदमा वापस न लेने की रंजिश में 23 अक्तूबर की रात उन्हें गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Factory worker die who shot for refusing to withdraw case in Bareilly
संतोष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में चार दिन पहले गोली लगने से घायल प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी संतोष कुमार साहू (37 वर्ष) की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक साल पहले दर्ज मुकदमे में समझौता करने से इन्कार करने पर उन्हें गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। अब दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। 

विज्ञापन


संतोष कुमार साहू परसाखेड़ा स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह गांव निवासी रामचंद्र के बेटे के मंडप की दावत खाकर घर लौट रहे थे। दुर्गा माता मंदिर के पास पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ललित कुमार ने उन पर तमंचे से दो गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन


एक गोली संतोष के सिर में आंख के पास लगी, जबकि दूसरी छूकर निकल गई। फायरिंग में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने और चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव के पप्पू मौके पर पहुंचे। उन्होंने संतोष के परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां मंगलवार सुबह मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक साल पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
पुलिस के अनुसार, संतोष की पत्नी ने एक साल पहले ललित के खिलाफ मारपीट, अभद्रता समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि ललित मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। समझौता करने से इन्कार करने पर रंजिश बढ़ गई और इसी के चलते संतोष को गोली मार दी गई।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ललित, रोहतास, महेंद्र पाल, विनोद (दोनों ओमप्रकाश के पुत्र), करन पुत्र महेंद्र पाल और मदन लाल पुत्र रामलाल के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed