{"_id":"6ae650a8f91aa1f9ec0a9c4f","slug":"82-quintals-of-seeds-of-two-potato-varieties-are-available-at-the-horticulture-department-basti-news-c-207-1-bst1005-170793-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उद्यान विभाग में आलू की दो प्रजातियों के 82 क्विंटल बीज उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उद्यान विभाग में आलू की दो प्रजातियों के 82 क्विंटल बीज उपलब्ध
विज्ञापन
बस्ती। जिले के किसानों के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आलू की दो प्रजातियों के कुल 82 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। किसान अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कार्यालय में कुफरी बहार के 41 क्विंटल और कुफरी सिंदूरी के 41 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। कुफरी बहार की कीमत 3480 रुपये और कुफरी सिंदूरी की कीमत 3630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। दोनों प्रजातियों पर किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और एक फोटो लेकर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पहुंचें। आवश्यक पंजीकरण कराने के बाद उन्हें बीज उपलब्ध कराया जाएगा।